Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर... भोपाल के कोलार में 'गैस माफिया' पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; ... Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली क... अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देश... भोपाल के हमीदिया अस्पताल में 'गैंगवार'! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चल... शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल;... इंदौर में 'महामुकाबला'! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली क... Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर ब... सोनम वांगचुक की हिरासत पर सरकार का बड़ा यू-टर्न! गृह मंत्रालय ने तत्काल रिहाई का दिया आदेश; दिल्ली ब... Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यो...

Anjan Hill Coal Mine: अंजन हिल कोयला खदान परियोजना की जनसुनवाई संपन्न, स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने दिया खुला समर्थन

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर: दक्षिण-पूर्वी चिरमिरी कोलफील्ड में प्रस्तावित अंजन हिल कोयला खदान परियोजना को लेकर, गुरुवार को जनसुनवाई सफलतापूर्वक संपन्न हुई. यह परियोजना अंजन माइंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा, कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के चिरमिरी क्षेत्र अंतर्गत लगभग 388.261 हेक्टेयर क्षेत्र में प्रस्तावित है.

अंजन हिल कोयला खदान परियोजना

जनसुनवाई का आयोजन ग्राम भुकभुकी, जनपद पंचायत खड़गवां में किया गया, जिसमें प्रशासन, पर्यावरण विभाग एवं एसईसीएल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे. कार्यक्रम में अपर कलेक्टर अनिल सिदार, पर्यावरण संरक्षण अधिकारी शैलेश पिसदा, एसडीओ बृजेंद्र सारथी, सीएसपी दीपिका मिंज, एसईसीएल महाप्रबंधक अशोक कुमार, सब एरिया मैनेजर मनीष सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

जनसुनवाई पूरी हुई

जनसुनवाई के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने परियोजना का समर्थन किया. जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रिया मेश्राम ने इसे क्षेत्रीय विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा, खनन परियोजना से रोजगार और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा. कुछ ग्रामीणों द्वारा निजी भूमि अधिग्रहण को लेकर आशंका जताए जाने पर एसईसीएल के महाप्रबंधक अशोक कुमार ने स्पष्ट कहा कि परियोजना के लिए किसी भी निजी भूमि का अधिग्रहण नहीं किया जाएगा, समस्त कार्य केवल आवंटित लीज क्षेत्र के भीतर ही किया जाएगा.

निजी जमीन का नहीं होगा अधिग्रहण

कंपनी ने आश्वासन दिया कि खनन कार्य पर्यावरणीय मानकों के पूर्ण पालन के साथ किया जाएगा. साथ ही स्थानीय समुदाय के लिए रोजगार, स्वास्थ्य सेवाएं, सुरक्षा उपाय, जल प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता दी जाएगी. हाल के सामुदायिक कार्यों में हुडी जैकेट, स्कूल बैग एवं डेस्क-बेंच वितरण जैसी पहलें शामिल हैं.

विस्थापन की बात से भी किया गया इंकार

कंपनी के अनुसार परियोजना से किसी प्रकार का विस्थापन, पुनर्वास या अतिक्रमण नहीं होगा. परियोजना क्षेत्र में कोई ग्राम पंचायत शामिल नहीं है तथा वनों, जल स्रोतों एवं वन्यजीवों पर प्रतिकूल प्रभाव की संभावना नहीं बताई गई है. स्थानीय व्यापार प्रतिनिधि ओम प्रकाश अग्रवाल ने परियोजना को क्षेत्र के लिए एक बड़ा विकास अवसर बताते हुए कहा कि जिम्मेदार खनन से स्थानीय व्यापार और आजीविका को मजबूती मिलेगी. जनसुनवाई पूरी होने के बाद अब कंपनी वैधानिक एवं नियामक स्वीकृतियों के अनुरूप परियोजना के अगले चरण की प्रक्रिया आगे बढ़ाएगी.

अफसरों ने दिया ग्रामीणों को भरोसा

बैठक खत्म होने के बाद एक बार फिर से अधिकारियों ने अंजन हिल कोयला खदान परियोजना के लिए किसी भी निजी भूमि का अधिग्रहण नहीं किया जाएगा ये साफ किया. अफसरों ने कहा कि पूरा खनन कार्य केवल आवंटित लीज क्षेत्र के भीतर ही किया जाएगा और सभी पर्यावरणीय मानकों का पालन सुनिश्चित होगा.