Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ranchi AISA Protest: दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर AISA... Jharkhand Teacher ACP MACP News: झारखंड के प्रारंभिक शिक्षकों को नहीं मिलेगा ACP और MACP का लाभ, हेम... Jharkhand Teacher Association Protest: ACP-MACP न मिलने पर भड़के झारखंड के प्राथमिक शिक्षक, सुप्रीम ... MP Bureaucracy Transfer List: एमपी में 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले; भास्कर लाक्षाकार बने इंदौर कमि... MP News Student Fast Track Court: सीएम मोहन यादव के ऐलान के बाद एक्शन में हाईकोर्ट; छात्रों के मामलो... Bhopal Temple Theft Gang Arrested: भोपाल देहात पुलिस का बड़ा खुलासा! मंदिरों में चोरी करने वाले 5 शा... Indore Crime News: जीतू पटवारी के भाइयों पर शिकंजा! नाना के बाद अब भरत पटवारी से 5 घंटे पूछताछ, रियल... Shahdol School Viral Video: शहडोल के सरकारी स्कूल में बच्चों से कचरा साफ कराने का वीडियो वायरल, बहस ... Katni News Update: उज्जैन सिंहस्थ से मुरादाबाद तक कटनी स्टोन का डंका! लमतरा व निमास मार्बल खदानों का... Morena Bagchini News: मुरैना के नंद गंगोली में सनसनी! चार बच्चों की मां और अविवाहित प्रेमी का खेत मे...

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का खौफ? सनी देओल ने टाल दी फिल्म की रिलीज, सलमान खान के कैमियो का भी था इंतज़ार

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों ‘बॉर्डर 2’ की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं. ये फिल्म अब तक वर्ल्डवाइड 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है. इसी बीच अब खबर है कि सनी देओल की एक अपकमिंग फिल्म को पोस्टपोन कर दिया गया है. यानी फिल्म जिस डेट पर रिलीज होने के लिए तय की गई थी, अब उस तारीख पर वो फिल्म नहीं आएगी. जिस फिल्म को पोस्टपोन किया गया है वो है ‘गबरू’, जिसका डायरेक्शन शशांक उदापुरकर ने किया है.

ये फिल्म 13 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तय थी, लेकिन बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट की मानें तो मेकर्स ने इसे आगे बढ़ाने का फैसला किया है. हालांकि, अब ये फिल्म कब रिलीज होगी इस बारे में कुछ नहीं बताया गया है. सूत्र के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया कि मेकर्स रिलीज के लिए कुछ और तारीख पर विचार कर रहे हैं और ऐसी उम्मीद है कि जल्द ही नई डेट तय हो जाएगी. एक बार डेट फाइनल हो जाए उसके बाद मेकर्स ऐलान करेंगे.

क्यों पोस्टपोन हुई सनी देओल की ‘गबरू’?

‘गबरू’ पोस्टपोन होने की कोई आधिकारिक वजह तो सामने नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट में ट्रेड से जुड़े सोर्स के हवाले से कहा गया कि मार्च में रमजान है. ऐसे में थिएटर में दर्शकों के एक वर्ग की मौजूदगी सीमित हो सकती है. साथ ही 19 मार्च को रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ और यश की ‘टॉक्सिक’ का क्लैश भी है. दोनों फिल्में एक साथ रिलीज हो रही हैं. ऐसे में इस फिल्म को ऐसे समय पर रिलीज करना सही होगा जब भारी तादाद में लोग थिएटर में फिल्म देखने पहुंचे.

‘धुरंधर 2’ की वजह से हो सकता था नुकसान

बहरहाल, रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ को जिस तरह की सफलता मिली है, उसके बाद से फैंस ‘धुरंधर 2’ के लिए काफी एक्साइटेड हैं. पहले पार्ट ने वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की और माना जा रहा है कि दूसरे पार्ट भी बढ़िया परफॉर्म कर सकता है. ऐसे में अगर सनी देओल की ‘गबरू’ 13 मार्च को रिलीज होती तो इस फिल्म के पास कमाने के सिर्फ 6 दिन होते, क्योंकि दर्शक का रुख ‘धुरंधर 2’ की तरफ हो जाता है. साथ ही ‘टॉक्सिक’ के साथ यश भी हैं.

सिर्फ ‘गबरू’ के मेकर्स ने ही नहीं बल्कि इससे पहले हाल ही में खबर आई कि राम चरण और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘पेड्डी’ भी पोस्टपोन कर दी गई है, जो पहले ‘धुरंधर 2’ के 8 दिनों के बाद 27 मार्च को रिलीज के लिए तय थी. पर अब मेकर्स ने इस फिल्म को 30 अप्रैल को रिलीज करने का फैसला किया है. ‘गबरू’ में सनी देओल के साथ सिमरन, प्रीत कमानी भी नजर आने वाले हैं. इतना ही नहीं रिपोर्ट की मानें तो इस पिक्चर में सलमान खान भी दिखने वाले हैं. वो इसमें कैमियो रोल में दिखेंगे. फिलहाल इस फिल्म की नई रिलीज डेट का इंतजार.