Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Meerut Central Market: मेरठ में कोहराम! सेटबैक हटाने के आदेश के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, घरों पर लगाए... UP-SIR Impact: यूपी में वोटरों की संख्या में ऐतिहासिक बदलाव, कम मतदाताओं वाली सीटों पर भी कम हुए वोट... क्या हाल ही में एक ब्लैक होल में विस्फोट हुआ? Katihar Road Accident: कटिहार में बस और पिकअप की भीषण टक्कर, 10 लोगों की मौत और 25 से ज्यादा घायल; र... पंजाब सरकार के फसल अवशेष प्रबंधन प्रयासों को मिली बड़ी सफलता: पराली जलाने की घटनाओं में 94 प्रतिशत क... श्री अकाल तख्त साहिब पर सवाल उठाना पंथ पर सीधा हमला है, सुखबीर बादल को इसके लिए जवाबदेह ठहराया जाना ... बंदूकों, ग्रेनेड और ड्रोन की बरामदगी के साथ, पंजाब पुलिस ने ‘गैंगस्टरों के खिलाफ जंग’ के तहत ऑपरेशन ... शहीदों की धरती संगरूर को दीमक कहना बाजवा की घटिया मानसिकता:कुलदीप धालीवाल एक पिता के लिए बड़ी राहत: मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत चार महीने की 'दिलजोत' को मिला ₹2.77 लाख का इ... नशीले पदार्थों के तस्कर कोर्ट में क्यों हार रहे हैं: पंजाब के उस पुलिसिंग मॉडल की अंदर की कहानी, जो ...

ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा: युवक ने ट्रैक पर कूदकर दी जान, मौत से पहले परिवार को भेजा था भावुक मैसेज

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र से शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक युवक ने चलती ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी. सुसाइड से पहले युवक ने अपने परिजनों को एक मोबाइल पर मैसेज भेजा था, जिसमें उसने लिखा कि वह अपनी मर्जी से इस दुनिया को छोड़कर जा रहा है और उसके इस फैसले के लिए किसी को जिम्मेदार न ठहराया जाए. हालांकि उसने यह कदम क्यों उठाया, इसके पीछे की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है.

पुलिस को इस घटना की जानकारी डायल 112 के माध्यम से मिली. सूचना दी गई थी कि दिल्लीहावड़ा रेल मार्ग पर एक युवक ट्रेन के आगे कूद गया है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की. मृतक की पहचान उसकी जेब में मिले आधार कार्ड से हुई. वह बुलंदशहर का रहने वाला शिवम था, जो वर्तमान में नोएडा के मामूरा गांव में अपने परिवार के साथ रह रहा था.

सदमे में परिवार

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को सूचना दी. खबर मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की. इस घटना से परिवार गहरे सदमे में है. परिजन के अनुसार, शिवम एक निजी कंपनी में नौकरी करता था और जिंदगी सामान्य तरीके से बिता रहा था. उसके इस कदम से सभी हैरान हैं.

क्या बोले पुलिस अधिकारी?

सूरजपुर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि शिवम ने घटना से पहले अपने परिजनों को मोबाइल पर एक संदेश भेजा था. उस संदेश में उसने साफ लिखा था कि वह अपनी इच्छा से यह कदम उठा रहा है और इसके लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाए. यह संदेश परिवार के लिए बेहद भावुक और झकझोर देने वाला साबित हुआ.

पुलिस ने परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की, लेकिन अभी तक इस कदम के पीछे की ठोस वजह सामने नहीं आई है. अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है.