Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Surguja News: रामगढ़ पर्वत बचाने के आंदोलन में कूदा 'जनजातीय सुरक्षा मंच'; गणेश राम भगत ने बताया इसे... World Blood Donor Day: कोरिया में रक्तदान शिविर का आयोजन; कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने खुद रक्तदान कर पे... Durg Road Accident: नेशनल हाईवे-53 पर तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर; बाइक सवार युवक की जलकर दर्दनाक मौत Vijay Sharma Press Conference: दुर्ग में बोले डिप्टी सीएम विजय शर्मा; बस्तर की तर्ज पर दुर्ग संभाग म... Cyber Fraud in Raipur: वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज का व्हाट्सएप हैक; ठगों ने नाम का इस्तेमाल कर ... Dhamtari Crime News: सूने मकानों को निशाना बनाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश; 8 आरोपी गिरफ्ता... Hazaribagh Road Accident: चरही घाटी में पलटा कोल्ड ड्रिंक से लदा ट्रक; केबिन में फंसे चालक को घंटों ... PM Modi 12 Years: बीजेपी ने मनाई 'प्रगतिपथ यात्रा'; रांची में नित्यानंद राय ने गिनाईं केंद्र सरकार क... चुनावी मौसम का हथियार बन गयी केंद्रीय एजेंसियां Palamu News: रेड कॉरिडोर अब 'ग्रीन ग्रोथ जोन' बन रहा है; सांसद विष्णुदयाल राम ने गिनाईं केंद्र सरकार...

Suryakumar Yadav vs Ishan Kishan: सूर्या का वो झूठ और सोशल मीडिया पर खुली पोल; क्या टीम इंडिया में सब ठीक है?

 भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा T20 मुकाबला वाइजैग में खेला गया. इस मुकाबले की भारतीय प्लेइंग इलेवन से ईशान किशन गायब रहे. उनकी जगह अर्शदीप सिंह को खिलाया गया. प्लेइंग इलेवन से ईशान किशन के बाहर रहने की वजह बताते हुए टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि उन्हें इंजरी है. लेकिन, भारतीय कप्तान की ये बात तब झूठ लगी, जब ईशान किशन मैच के दौरान मैदान पर दौड़ते और टीममेट को पानी पिलाते नजर आए.

ईशान किशन पर सूर्यकुमार यादव ने बोला झूठ?

सूर्यकुमार यादव ने टॉस के दौरान कहा था कि ईशान किशन को गुवाहाटी में खेले तीसरे T20 के दौरान फील्डिंग करते हुए इंजरी हो गई थी, जिसके चलते उन्हें वाइजैग T20 की प्लेइंग इलेवन से बाहर होना पड़ा है. लेकिन, जिस मुकाबले से ईशान को चोट का हवाला देकर बाहर किया गया, उसी में मैच के दौरान वो फील्ड पर दौड़ते नजर आए. ईशान किशन बल्लेबाजी कर रहे अपने साथी को ड्रिंक सर्व करने भाग कर आए थे. इंजरी के बावजूद ईशान के दौड़कर फील्ड पर आने और पानी पिलाने का वीडियो वायरल हो गया.

ईशान के वीडियो के बाद खड़े हुए सवाल

ईशान किशन के इस वीडियो के सामने आमने के बाद सूर्यकुमार यादव के उन्हें लेकर दिए बयान पर सवाल भी खड़े हो गए. सवाल ये कि क्या सूर्यकुमार यादव ने झूठ बोला? फैंस के जहन में सवाल उठने लगे कि क्या ईशान किशन को इंजरी है भी या नहीं?

लगता नहीं ईशान को कोई इंजरी है- आकाश चोपड़ा

आकाश चोपड़ा ने LIVE मैच में कमेंट्री के दौरान जब ईशान किशन को इंजरी के बावजूद भागते देखा तो वो भी उस पर अपना रिएक्शन देने से खुद को नहीं रोक पाए. भारत के पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि जिस तरह से ईशान ग्राउंड पर दौड़ रहे हैं लगता नहीं कि उन्हें कोई इंजरी है. हो सकता है कि उन्हें बस अपने जूते से प्रॉब्लम हो. उन्होंने आगे कहा कि अगर ऐसा है तो हम उम्मीद कर सकते हैं कि वो अगले मैच में खेलते दिखेंगे. कम से कम जो अभी दिख रहा है, उससे ऐसा ही लग रहा है.