Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की का... Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान... Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशास... इंदौर मेट्रो पर बड़ा 'ब्रेक'! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की ... कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की 'नंदिनी' निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज... रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट... Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का 'क्राइसिस', बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, ... Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से... Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DG... Indore Fire Tragedy: इंदौर में 'मौत का तांडव', 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी ...

Unnao Road Accident: उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, साइन बोर्ड से टकराई तेज रफ्तार बाइक; 3 युवकों की मौत

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई. तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे साइन बोर्ड से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार तीनों युवक उछलकर दूर जा गिरे और पास खड़े लोहे के खंभे व सीमेंट के बोल्डर से टकरा गए. हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल तीसरे युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. घटना पुरवा थाना क्षेत्र के भूलेमऊ गांव के पास लोन नदी के नजदीक हुई.

पुरवाअचलगंज मार्ग पर शुक्रवार रात करीब 11 बजे एक अपाचे बाइक पर तीन युवक सवार होकर जा रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक की रफ्तार काफी तेज थी. मोड़ के पास चालक संतुलन खो बैठा और बाइक सीधे साइन बोर्ड से टकरा गई. टक्कर के बाद तीनों युवक सड़क किनारे पड़े सीमेंट के बोल्डरों से जा भिड़े, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं.

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

राहगीरों ने हादसा होते ही पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंचे पुरवा कोतवाल अमरनाथ यादव ने दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे, जबकि घायल युवक को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरवा भिजवाया गया. हालांकि डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया.

मृतकों की पहचान बीघापुर क्षेत्र के अढौली गांव निवासी 31 वर्षीय अनुराग पाल, उनके ममेरे भाई बैसनखेड़ा गांव निवासी 26 वर्षीय राहुल और तौरा गांव निवासी 25 वर्षीय सौरभ के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि अनुराग और राहुल आपस में ममेरे भाई थे.

परिजन के मुताबिक तीनों युवक मोहनलालगंज, लखनऊ में आयोजित एक भंडारे में शामिल होने जा रहे थे. राहुल के मौसा के घर कार्यक्रम था. दिन में समय न मिलने के कारण उन्होंने रात में जाने का निर्णय लिया था. योजना थी कि रात वहीं रुककर शनिवार को वापस लौटेंगे, लेकिन रास्ते में ही हादसा हो गया.

परिजन का रो-रोकर बुरा हाल

मौत की खबर मिलते ही गांवों में शोक की लहर दौड़ गई. पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. अनुराग की पत्नी ने हाल ही में एक बेटी को जन्म दिया था. वह पेशे से ट्रक चालक था और तीन भाइयों में सबसे छोटा था. राहुल बुलडोजर चलाने का काम करता था, जबकि सौरभ दूध बेचकर परिवार चलाता था. सौरभ की शादी 28 अप्रैल को तय थी. पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और मोड़ पर नियंत्रण खोना हादसे की मुख्य वजह प्रतीत हो रही है. मामले की आगे जांच जारी है.