Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
करेंसी मार्केट में हड़कंप! युद्ध के बीच रिकॉर्ड स्तर पर गिरा भारतीय रुपया, आपकी जेब पर कैसे होगा इसक... Google की बढ़ी टेंशन! रॉकेट की स्पीड वाला नया ChatGPT लॉन्च, इन फीचर्स के आगे सब फेल! सावधान! होली पर ग्रहों का बड़ा फेरबदल: शनि की दृष्टि बिगाड़ सकती है खेल? जानें अपनी राशि का हाल होली का मजा न बन जाए सजा! ज्यादा भांग पीने से शरीर पर होते हैं ये 5 बुरे असर, डॉक्टर ने दी चेतावनी ट्रेन से बांधा पूरा पेड़! होलिका दहन के लिए ऐसा पागलपन देख हैरान रह गई पुलिस, गिरफ्तार हुए सभी आरोपी Himachal Weather Update: हिमाचल में बदलेगा मौसम, अगले 3 दिन भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट बरेली में 'इश्क' का दर्दनाक अंत: प्रेमिका की मौत की खबर सुनते ही प्रेमी भी फंदे पर झूला, एक साथ खत्म... Bhagalpur News: भागलपुर में दुकान में घुसी मुखिया की अनियंत्रित कार, एक की मौत और 8 घायल सावधान! होली पर बदलने वाला है मौसम: इन राज्यों में बारिश की चेतावनी, दिल्ली-NCR में चलेंगी तेज हवाएं नोएडा में दबंगई की हद! महिलाओं ने विरोध किया तो तान दी पिस्टल, फिर पीछे छोड़ दिया पालतू कुत्ता; वीडि...

टांडा का बलविंदर हत्याकांड: इंस्टाग्राम पोस्ट से दहला इलाका! कातिल ने सरेआम ली कत्ल की जिम्मेदारी; लिखा- ‘अब अगली बारी किसकी?

टांडा उड़मुड़: गांव मियानी में बीती शाम दुकानदार आप नेता बलविंदर सिंह सतकरतार के हत्यारों तक पहुंचने और इस घटना के पीछे की साजिश का पता लगाने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार कोशिशें कर रहा है। पुलिस ने मोटरसाइकिल पर सवार उन 3 शूटरों का भी पता लगाने लिए उनके रूट पर दबिश दी जा रही है जो घटना को अंजाम देने के बाद श्री हरगोबिंदपुर रोड की तरफ भाग गए थे।

हालांकि, हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए अलग-अलग थ्योरी पर काम कर रही पुलिस ने अभी तक कोई बड़ा खुलासा नहीं किया है। इसी बीच सोशल मीडिया और इंस्टाग्राम अकाऊंट पर खुद को गैंगस्टर बताने वाले 2 लोगों की इस हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए एक पोस्ट सामने आई है। इसके बारे में डी. एस.पी. टांडा दविंदर सिंह बाजवा ने कहा कि यह पोस्ट उनके ध्यान में आई है। हो सकता है कि यह जांच के दौरान ध्यान भटकाने के लिए हो। हालांकि, पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।

उन्होंने कहा कि सी.सी.टी.वी. फुटेज में 3 शूटर दिखे हैं और पुलिस लगातार उनकी पहचान करने और उन तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। एस.एस.पी. होशियारपुर संदीप कुमार मलिक के निर्देशों पर टांडा पुलिस और सी.आई.ए.की अलग-अलग टीमें अलग-अलग थ्योरी और जांच कर रही हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल फिरौती के बारे में कुछ भी सामने नहीं आया है।

उन्होंने कहा कि बलविंदर सिंह और उसके रिश्तेदार के बीच झगड़े के एंगल को भी जांच के दायरे में लाया गया है। उन्होंने कहा कि हत्यारे जल्द ही पकड़े जाएंगे। घटना के दौरान गोली लगने से घायल हुए लखविंदर सिंह के बयान के आधार पर पुलिस ने उसे और बलविंदर सिंह को गोली मारने वाले 3 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बलविंदर सिंह का पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार उनके बेटे हरजोत सिंह के कनाडा से लौटने के बाद किया जाएगा।