Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जालंधर के 6 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी! ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप, पुलिस ने संभाला मोर्चा; SP आक... मिडिल ईस्ट संकट का पंजाबियों पर सीधा प्रहार! कनाडा जाना हुआ और भी मुश्किल; एयर रूट बदलने से फ्लाइट्स... Ludhiana Crime: लुधियाना पुलिस की कस्टडी में गैंगस्टर पंकज, दिल्ली से लाए जाने के बाद पूछताछ शुरू; न... Punjab Strike Alert: पंजाब में दो दिन की हड़ताल का ऐलान, DC ऑफिसों में कामकाज बंद; कर्मचारियों की मा... Jalandhar News: जालंधर में लोगों ने पकड़ा शातिर चोर, मौके पर जमकर हुआ हंगामा; पुलिस के हवाले किया आर... Accident News: अनियंत्रित होकर पलटा बजरी भरा टिप्पर, बिजली लाइनों को पहुँचा भारी नुकसान; कई घंटों से... Jharkhand Weather Update: झारखंड के कई जिलों में बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी... Forest Fire Alert: आग की वजह से आक्रामक हो सकता है हाथियों का झुंड, वन विभाग ने दी चेतावनी; जंगलों म... Road Accident News: सुबह की सैर पर निकली महिला की सड़क हादसे में मौत, गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम... Garhwa News: गढ़वा एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 70 अवैध गैस सिलेंडर जब्त; संचालक के खिलाफ FIR दर्ज, जांच...

कोरबा में सनसनी: 25 साल की युवती की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या, इलाके में फैला खौफ; मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम

कोरबा: कोयलांचल और उप नगरीय क्षेत्र दीपका में एक युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. घटना दीपका थाना क्षेत्र अंतर्गत पालिका के वार्ड क्रमांक एक नागिनझोरखी की है. जहां 25 साल की युवती की हत्या कर दी गई है.

देर शाम को इस हत्या के बारे में पुलिस को सूचना मिली. बीती रात पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है. शनिवार की सुबह फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया है. हत्या का कारण क्या है? इसके पीछे किसका हाथ है? किन परिस्थितियों में यह हत्या की गई है? पुलिस इन बिंदुओं पर जांच कर रही है.

घर पर अकेली थी नम्रता

अब तक की जानकारी के अनुसार मृतका घटना के वक्त घर पर बिल्कुल अकेली थी. उनके पिता रामकुमार साहू इलेक्ट्रिशियन का काम करते हैं जबकि मां एक अस्पताल में कार्यरत हैं. शुक्रवार को नम्रता के माता-पिता अपने-अपने काम पर चले गए थे और वह घर पर अकेली थी. पड़ोसियों के अनुसार नम्रता को अंतिम बार शाम के 6:00 बजे के आसपास घर पर देखा गया था. इसके बाद उसे किसी ने नहीं देखा. शाम को जब माता-पिता वापस घर लौटे, तब उन्होंने घर में खून से लथपथ बेटी का शव औंधे मुंह फर्श पर पड़े हुए देखा. ये नजारा देखकर माता पिता चीखने चिल्लाने लगे, जिनकी आवाज सुनकर लोग मौके पर जमा हो गए.

मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शुरू की जांच

इस घटना की सूचना तत्काल दीपका थाना पुलिस को दी गई. प्रभारी प्रेमचंद साहू टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया. घर के भीतर नम्रता का शव मुंह के बल जमीन पर पड़ा हुआ था. सिर पर धारदार हथियार से वार करने के निशान मिले हैं. घर के पीछे का दरवाजा भी खुला हुआ था. संभावना है कि इसी रास्ते से हत्या को अंजाम देने वाले अज्ञात आरोपी भाग निकले होंगे. घर का सामान बिखरा हुआ था. जिससे आरोपियों और मृतका के बीच संघर्ष होने की बात का भी अंदाजा लगाया जा रहा है.

जांच कर रहे हैं, आरोपियों की तलाश जारी

दीपका थाना के प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि नागिन झोरखी में युवती की हत्या की सूचना है. मौके पर एक्सपर्ट को भी बुलाया गया है. घटना की जांच कर रहे हैं. किन परिस्थितियों में इस वारदात को अंजाम दिया गया है. जांच के बाद इसका खुलासा करेंगे. फिलहाल हर पहलू की जांच जारी है.