Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jharkhand Jawan Suicide: झारखंड के चतरा में तैनात जवान ने की आत्महत्या, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को भु... Nepal Helicopter Crash: नेपाल के खोटांग में बड़ा हादसा, लैंडिंग के समय क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर; घायलों ... बेटे की मौत के बाद पिता का 'महादान'! हरीश राणा के अंगदान की इच्छा; जानें इस नेक कदम पर क्या कह रहे ह... ईरान में 'महा-तबाही' की आहट! खामेनेई के बाद अब लारिजानी पर वार; अमेरिका ने मोल ली बड़ी मुसीबत? जानें... AAP को लगा जोर का झटका! युवा नेता ने थामा अकाली दल का पल्ला; सुखबीर बादल बोले— "पंजाब के भविष्य के ल... Amritsar Firing News: अमृतसर में पूर्व पार्षद के भतीजे पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान; बदमाशों ने फैलाई... Canada Crime: कनाडा में भारतीय युवक की गोली मारकर हत्या, अज्ञात हमलावरों ने किया हमला; जांच में जुटी... Panjab University Firing Case: पीयू गोलीबारी में गैंगस्टर का हाथ, फेसबुक पर पोस्ट डाल स्वीकारी वारदा... Punjab Weather Update: पंजाब के 7 जिलों में ओलावृष्टि और बारिश का अलर्ट, 21 मार्च तक खराब रहेगा मौसम... Punjab News: ट्विटर का पंजाब पुलिस पर बड़ा आरोप, 'अपराध रोकने' के बहाने अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला;...

Ghaziabad News: ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट के बाद आग का गोला बना युवक, खुद को बचाने के लिए गंदे नाले में कूदा; हालत नाजुक

गाजियाबाद के खोड़ा नगर पालिका क्षेत्र में एक ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई, आग की चपेट में आने से कई लोग झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं घटना के दौरान एक युवक आग की लपटों में घिर गया. जान बचाने के लिए युवक नाले में छलांग लगा दी. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने युवक की जान बचाई.

यह घटना नगर पालिका परिषद खोड़ा मकनपुर क्षेत्र में हुई. बताया जाता है कि ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक से आग लग गई, जिससे कई लोग आग की चपेट में आ गए और झुलस गए. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना पर पहुंची संबंधित विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया.

वहीं बिजली विभाग मामले की जांच कर रही है. घटना शुक्रवार की बताई जा रही है. वहीं इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में बिजली विभाग के प्रति रोष भी है. लोगों का कहना है कि घटना बिजली विभाग की लापरवाही के कारण हुई है.

2019 में भी हुआ था ऐसा ही हादसा

जून 2019 में भी जिले में ऐसा ही हादसा हुआ था. अहिंसा खंड-2 में एक 28 साल का युवक ट्रांसफार्मर में लगी आग के कारण गंभीर रूप में झुलस गया था. युवक ट्रांसफार्मर के पास बैठा था. अचानक से ट्रांसफार्मर में आग लग गई और उसका तेल युवक पर गिर गया था. घायल युवक कनावनी गांव का रहने वाला था और टेलर का काम करता था.

युवक के इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था. घटना अहिंसा खंड-2 में निराला ईडन पार्क सोसाइटी के पास हुई थी. शॉर्ट सर्किट के कारण ट्रांसफार्मर में आग लगी थी और गर्म तेल युवक पर गिर गया था. घटना के बाद इलाके की बिजली सप्लाई बंद करने के बाद आग बुझाई गई थी.