Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मानवता शर्मसार! मंदबुद्धि युवक को जंजीरों से बांधकर करवाई मजदूरी; सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हुई तो म... Lucky Oberoi Murder Case: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 संदिग्ध हिरासत में; 38 दिनों से फरार आरोपियों क... Punjab Politics: बंटी रोमाना की मुख्यमंत्री मान को खुली चेतावनी, विवादित बयान से गरमाई सियासत; अकालि... Punjab Rape Case Verdict: कपड़ा व्यापारी को 7 साल की सजा, 13 साल बाद पीड़िता की हुई जीत; जानें क्या ... Gippy Grewal Threat Case: पंजाब में कानून-व्यवस्था पर बरसे सुखबीर बादल, गिप्पी ग्रेवाल को मिली धमकी ... DBU Controversy: देश भगत यूनिवर्सिटी में हंगामा, धरने पर बैठे छात्र और खिलाड़ी; यूनिवर्सिटी प्रबंधन ... LPG Booking New Numbers: पंजाब के गैस उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी! इंडेन, HP और भारत गैस ने जारी किए न... सोलर पैनल लगवाने वालों के लिए बड़ी खबर! पंजाब में लागू हुआ नया टैरिफ; 1 अप्रैल से बदल जाएंगे बिजली बि... पंजाब की जेल में 'सुरक्षा' फेल! कैदियों के पास मिले 5 मोबाइल और नशीला सामान; जेल प्रशासन में मचा हड़... Punjab Power Crisis: सुनील जाखड़ ने PSPCL के आंकड़ों को बताया 'झूठ का पुलिंदा', भगवंत मान सरकार को द...

Palamu Suicide Case: पलामू में मुर्शिदाबाद के फेरीवाले ने की आत्महत्या, पुलिस खंगाल रही मोबाइल रिकॉर्ड्स; प्रेम प्रसंग या रंजिश की आशंका

पलामू: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के एक व्यक्ति ने पलामू के विश्रामपुर थाना इलाके में आत्महत्या कर ली. उसकी पहचान अलाउद्दीन शेख के रूप में हुई है. वह फेरीवाला और कबाड़ी का काम करता था, लोगों से वह कबाड़ की सामग्री और बाल लेता था. उसके बदले में वह लोगों को स्टील और मिट्टी के बर्तन देता था. वह विश्रामपुर में पंचमुखी मंदिर के पास एक किराए के मकान में रहता था. गुरुवार को उसका शव उसी घर से बरामद किया गया.

गुरुवार को विश्रामपुर थाने को सूचना मिली कि एक कमरे में एक आदमी का शव पड़ा है. सूचना मिलते ही विश्रामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव उसके रिश्तेदारों को सौंप दिया गया.

विश्रामपुर थाना प्रभारी ऋषिकेश दुबे ने बताया कि अलाउद्दीन शेख ने आत्महत्या की है. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है. पुलिस मृतक के मोबाइल का सीडीआर लोकेशन डेटा के साथ-साथ अन्य तकनीकी डिटेल्स की भी जांच कर रही है.

थाना प्रभारी ने बताया कि अलाउद्दीन किराए के मकान में रहता था. वह एक महीने बाद कमरे में लौटा था, बीच-बीच में वह आता-जाता रहता था. मृतक के रिश्तेदार भी पांडू इलाके में फेरीवाले का काम करते हैं. घटना की सूचना मिलने पर रिश्तेदार मौके पर पहुंचे. जिन्हें शव सौंपा गया. मृतक छतरपुर इलाके में भी फेरीवाले का काम करता था. वह बुधवार को विश्रामपुर इलाके में आया था.