Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' से जुड़ा ‘विवान’ का खास कनेक्शन! सेंसर से क्लियर हुआ टीजर, जल्द मचेगा धमा... Walking Tips: लंबी उम्र चाहिए तो रोज इतने कदम चलना है जरूरी, साइंस ने बताया पैदल चलने का सही आंकड़ा Vastu Tips: क्या आपके ड्राइंग रूम का फर्नीचर रोक रहा है आपकी तरक्की? जानें सजाने का सही तरीका और दिश... प्रयागराज का नामी डॉक्टर बना 'हैवान'! इलाज के दौरान छात्रा से बैड टच और कपड़े उतरवाने का आरोप; डॉ. क... ग्लोबल टेंशन में भारत का मास्टरस्ट्रोक! इंडस्ट्रीज के लिए 2.5 लाख करोड़ का महा-पैकेज, चीन की बढ़ेगी ... IPL 2026: जीत के बाद भी अभिषेक शर्मा को लगा बड़ा झटका! खाते में आएंगे सिर्फ ₹5.62 लाख, जानें क्यों क... Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में धूल भरी आंधी का तांडव! तेज हवाओं से थमी रफ्तार; जानें UP सम... किमची से नैनोप्लास्टिक्स हटाने का पता चला एसआईआर की गड़बड़ियों की आंच अब न्यायिक अफसरों पर सितंबर में भारत आ सकते हैं ब्लादिमीर पुतिन

नाके से ही गिरफ्तार हुआ पंजाब पुलिस का कर्मी, कारनामा जान उड़ जाएंगे होश

बठिंडा: गिद्दड़बाहा पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बठिंडा के थाना थर्मल में तैनात पुलिस के सिपाही को उसके साथी समेत 7 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार कर लिया, जो स्विफ्ट कार में घूम रहे थे। गिद्दड़बाहा पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों के मद्देनजर इलाके में नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान स्विफ्ट कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें कार सवारों से 7 ग्राम हेरोइन बरामद की गई, जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया, जिनकी बलराम चंद उर्फ बबलू पुत्र राम चंद निवासी प्योरी व मनप्रीत सिंह पुत्र कुलविंदर सिंह निवासी कालझरानी के रूप में हुई।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक इनमें मनप्रीत सिंह पंजाब पुलिस में सिपाही है, जो थाना थर्मल बठिंडा में तैनात है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट का मामला दर्ज कर पूछताछ में पता लगा रही है कि नशे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था, साथ ही इस नैटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

गौर है कि आरोपी जिस कार में सवार थे, उसे एफ.आई.आर. में शामिल नहीं किया गया, जिस पर गांव प्योरी के लोगों ने एस.एस.पी. तक पहुंच की। मालूम हो कि थार गाड़ी में सवार महिला पुलिस कर्मी के नशे के मामले में गिरफ्तारी के बाद यह थाना थर्मल से जुड़ा दूसरा गंभीर मामला सामने आया है। ऐसे मामलों ने पुलिस विभाग की आंतरिक निगरानी व्यवस्था और अनुशासन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि कानून सभी के लिए समान है और यदि कोई भी पुलिस कर्मी नशा तस्करी या अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले में विभागीय कार्रवाई भी की जा सकती है। फिलहाल गिद्दड़बाहा पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करने की तैयारी में है, ताकि पूछताछ के दौरान पूरे नैटवर्क का खुलासा किया जा सके।