Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Surat Murder Case: सूरत में बिहार की महिला का मर्डर, शक में कातिल बना पति; प्रेम विवाह के बाद चाकू स... प्यार के लिए 'बगावत'! जेल से प्रेमी को छुड़ा लाई प्रेमिका; 9 महीने की बेटी बनी मां-बाप की शादी की गव... जिंदा युवक को मुर्दा समझ भेजा पोस्टमार्टम हाउस! जैसे ही डॉक्टर ने उठाया चाकू, होश में आकर 'नग्न' अवस... Weather Update: दिल्ली में 2 दिन की बारिश का अलर्ट, 50kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; यूपी-पंजाब समे... दिल्ली में आज फिर 'किसान गर्जना'! रामलीला मैदान में महापंचायत, इन रास्तों पर लगा भीषण जाम; घर से निक... ब्रह्मांड में सोना बनने का रहस्य खुला चित्तौड़गढ़ में 'कातिल' मधुमक्खियों का तांडव! श्मशान में शव यात्रा पर किया हमला, दो की मौत; 50 लोगों... दिल्ली में गैस माफिया पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! 223 LPG सिलेंडर बरामद, पुलिस ने कालाबाजारी के बड़े खेल ... चीन और ईरान की 'खतरनाक' जुगलबंदी! अमेरिकी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा—ड्रैगन दे रहा है तेहरान को घातक हथ... ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत का 'प्लान-B' तैयार! गैस सप्लाई न रुके इसलिए खर्च होंगे ₹600 करोड़; क्य...

नेहा कक्कड़ के Candy Shop गाने को लेकर मचा हंगामा, चाइल्ड राइट्स कमीशन में शिकायत दर्ज

चंडीगढ़: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गई हैं। नेहा के हाल ही में रिलीज हुए गाने ‘कैंडी शॉप’  (Candy Shop) को लेकर हंगामा मचा हुआ है। इस गाने में फिल्माए गए अश्लील सीन को लेकर सिंगर के खिलाफ पंजाब स्टेट कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स (SCPCR) में ऑफिशियल शिकायत दर्ज की गई है।

शिकायतकर्ता डॉ. पंडितराव धरेनवर का आरोप है कि गाने की शूटिंग के दौरान बाल अधिकारों का उल्लंघन किया गया है। दावा किया जा रहा है कि गाने के बोल और वीडियो में कुछ ऐसे तत्व हैं जो बच्चों के लिए सही नहीं हैं और उनके मानसिक स्तर पर बुरा असर डाल सकते हैं। शिकायतकर्ता ने यह भी दावा किया कि यह गाना पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के 22 जुलाई, 2019 के आदेश का उल्लंघन करता है, जिसमें बच्चों पर बुरा असर डालने वाले कंटेंट के प्रसार पर चिंता जताई गई थी।

गाने में कथित अश्लीलता और आपत्तिजनक सीन पर कड़ा रुख अपनाते हुए पंजाब स्टेट चाइल्ड राइट्स प्रोटेक्शन कमीशन ने नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स (NCPCR) को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। पंजाब स्टेट चाइल्ड राइट्स प्रोटेक्शन कमीशन के चेयरमैन कंवरदीप सिंह ने 9 जनवरी, 2026 को नेशनल कमीशन को लिखे लेटर में कहा है कि यह मामला नेशनल लेवल का है। कमीशन ने मांग की है कि नेहा कक्कड़ के खिलाफ सही कानूनी कार्रवाई की जाए। गाने को यूट्यूब और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से तुरंत हटाया जाए। डॉ. पंडित राव ने DGP पंजाब से इस मामले में FIR दर्ज करने की भी अपील की है।