Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने फूंका शंखनाद! बोले- 'अब चुप नहीं बैठेगा हिंदू', काशी से रायबरेली तक ... सगाई के बीच दूल्हे ने की ऐसी डिमांड कि भड़क गई दुल्हन! सास-ननद को भी सिखाया कड़ा सबक नोएडा में दिल दहला देने वाला मर्डर! कलयुगी बेटे ने पिता को लोहे की रॉड से मार डाला, आंख आई बाहर भागलपुर में दिल दहला देने वाला मर्डर! शव के किए 5 टुकड़े, कटा सिर साथ ले गए कातिल UPSC Success Story: प्रीलिम्स में फेल होने से लेकर 14वीं रैंक तक का सफर, जानें कैसे IAS बनीं सुरभि य... धराली में क्यों आया था भयंकर जलप्रलय? ISRO की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, गई थी 68 की जान उत्तराखंड ने फिर मारी बाजी! नए कानून लागू करने में देश के सभी राज्यों को पछाड़ा, बना 'टॉप स्टेट' राम रहीम को बड़ी राहत! पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में हाई कोर्ट ने किया बरी, जानें पूरा फैसला West Bengal: '1 अप्रैल से नहीं, आज से ही खातों में आएगा पैसा', चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा ऐला... Keshav Maurya Helicopter: लखनऊ में केशव मौर्या के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, केबिन में दिखा धुआ...

यमुनानगर: छत से गिरने से डेढ़ साल के बच्चे की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाए लापरवाही के आरोप

यमुनानगर  : यमुनानगर में एक दर्दनाक हादसे में डेढ़ साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चा घर की छत से नीचे गिर गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। घटना के बाद परिजन उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत के बाद अस्पताल परिसर में हंगामा खड़ा हो गया। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप लगाए और सही इलाज न मिलने की बात कही।

बच्चे की मौत से मां-बाप का रो-रो कर बुरा हाल

परिवार यमुनानगर के रूपनगर कॉलोनी का रहने वाला है। सुबह 11:00 के करीब बच्चा छत से नीचे गिर जाता है। परिजन हादसे के बाद बच्चे को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे थे, लेकिन समय पर और सही इलाज नहीं मिला, जिस कारण उनके बेटे की जान चली गई। बच्चे की मौत से मां-बाप का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों ने बच्चे की हालत को गंभीरता से नहीं लिया और जरूरी उपचार में देरी की गई। इसी को लेकर गुस्साएं परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और जिम्मेदार डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हंगामे के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया।

डॉक्टरों ने इन आरोपों को बताया गलत 

वहीं अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों ने इन आरोपों को गलत बताया है। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चा दूसरे हॉस्पिटल से रेफर हो कर आया था। बच्चे के सिर में गंभीर चोट थी और उसकी हालत बेहद नाजुक थी। डॉक्टरों के अनुसार, परिजनों को बच्चे की गंभीर स्थिति के बारे में पहले ही जानकारी दे दी गई थी और हर संभव प्रयास किया गया, लेकिन चोट ज्यादा होने के कारण बच्चे की जान नहीं बचाई जा सकी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला बेहद संवेदनशील है और सूचना मिलने पर यहां पहुंच कर मामला शांत करवाया गया है। हुड्डा थाना प्रभारी प्रमोद वालिया ने बताया कि अभी तक कोई शिकायत परिजनों के द्वारा नहीं दी गई है। यदि किसी प्रकार की कोई शिकायत दी जाती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।