Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बलौदाबाजार-भाटापारा में जल्द खुलेगा केंद्रीय विद्यालय: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने दिया सकारात्... बिलासपुर में फरिश्ते बने तीन युवक: उफनती लीलागर नदी में बाइक समेत बहे दो दोस्तों की बचाई जान, बलरामपुर में भाजपा महिला मोर्चा का सावन उत्सव: बारिश में झूमीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, पारंपरिक खेल... कोरबा में दिल दहला देने वाला हादसा: बाड़ी में खेलते समय खुले कुएं में गिरा 3 साल का मासूम, डूबने से ... खैरागढ़ में कोटवारों का हल्लाबोल: बेमियादी हड़ताल शुरू, वंशानुगत नियुक्ति और ड्यूटी व्यवस्था पर प्रश... बंदूक छोड़ हाथों में थामी राखी: कांकेर पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित नक्सलियों ने बनाईं 700 से ज्य... महासमुंद को मिली ₹31.60 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात: डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया भूमिपूजन, नए ब... IGKV पेपर लीक कांड का पर्दाफाश: प्रोफेसर ने एंडोस्कोपी कैमरे से स्कैन किया था पर्चा, मास्टरमाइंड सहि... पंजाब में 27 अगस्त को 'महाबंद' का ऐलान: सांझा फ्रंट का बड़ा फैसला, सरकारी दफ्तरों में ठप रहेगा कामका... लुधियाना में शराब पार्टी में खूनी खेल: दोस्त ने तेजधार हथियार से फैक्ट्री मालिक की गर्दन काटकर की हत...

गश्ती दल के जाते ही दो दर्जन अपराधियों ने सीसीएल वर्कशॉप पर बोला हमला, गार्ड को गर्दन काटने की धमकी देकर की लूटपाट

गिरिडीहः सीसीएल गिरिडीह कोलियरी को अपराधी लगातार निशाना बना रहे हैं. यहां कोयला की लूट के साथ-साथ कीमती सामान को भी लूट लिया जा रहा है. ताजा मामला सीसीएल वर्कशॉप से जुड़ा हुआ है. यहां दो दर्जन से अधिक अपराधियों ने पहले वर्कशॉप को घेरा, फिर यहां पर तैनात तीन गार्ड को गर्दन काट कर टांगने की धमकी दी. इसके बाद तीनों को बंधक बनाते हुए एक कमरे में बंद कर दिया. लगभग तीन घंटे तक अपराधी इसी वर्कशॉप में डटे रहे और अलग-अलग कमरों का ताला तोड़कर लूटपाट की.

घटना मंगलवार रात की

घटना मंगलवार की रात 2 बजे से बुधवार की सुबह पांच बजे तक की है. तीन घंटे तक यहां पर तैनात गार्ड दहशत में रहे. सुबह मामले के बारे में सीसीएल के जीएम, पीओ और पदाधिकारियों को अवगत कराया गया.

गश्ती दल के जाने के बाद बोला धावा

मंगलवार की रात्रि पाली में यहां पर तैनात मो. अफजल हुसैन, श्यामसुंदर यादव, अर्जुन सिंह ने बताया कि रात लगभग 11:30 में सीसीएल का गश्ती दल पहुंचा. सीसीएल गश्ती दल के जाने के बाद लगभग एक बजे थाने का गश्ती दल पहुंचा. डेढ़ बजे सब कुछ जांचने के बाद थाने का गश्ती दल भी चला गया. फिर दो बजे रात 25 से 30 की संख्या में अपराधी पहुंचे. अपराधियों के पास पिस्टल के अलावा कई हथियार भी थे. इन अपराधियों ने उन तीनों को मारकर टांग देने की धमकी दी. फिर बंधक बनाते हुए एक कमरे में बंद कर दिया.

सुबह पांच बजे अपराधियों ने उन्हें छोड़ा तो देखा कि चार कमरों का ताला टूटा हुआ है. किस-किस सामान को लेकर अपराधी चले गए हैं इसकी उन्हें विस्तृत जानकारी नहीं है. अब वर्कशॉप के इंचार्ज ही सब कुछ बता सकेंगे.

रात में गश्ती दल वर्कशॉप पहुंचा था. यहां के बाद गश्ती दल साइडिंग चला गया. सुबह 5:30 में वर्कशॉप में तैनात तीन गार्ड ने बताया कि अपराधियों ने हमला बोला था. इस मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दे दी गई है. आगे निर्देश के अनुसार कार्रवाई होगी. भुवनेश्वर मंडल, इंचार्ज, सीसीएल सुरक्षा गश्ती दल