Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
School Books Distribution Delay: जांजगीर में अशासकीय विद्यालय संचालक संघ की मांग; मुख्यमंत्री को सौं... भविष्य में शायद घुटना प्रत्यारोपण का मसला भी टल जाएगा, देखें वीडियो Chhattisgarh Education News: निजी स्कूलों ने पाठ्य पुस्तक निगम की लापरवाही पर खोला मोर्चा; समय पर को... Kanker Health News: स्वास्थ्य कर्मचारियों ने किया बीएमओ कार्यालय का घेराव; एकतरफा निलंबन के खिलाफ जो... Mitanin Sangh Protest Chhattisgarh: मितानिनों ने खोला मोर्चा; मानदेय वृद्धि और संविलियन की मांग को ल... Fertilizer Black Marketing: बस्तर में खाद घोटाला; लाइसेंस निरस्त, विभाग की कार्यप्रणाली पर कांग्रेस ... Dhanbad Crime News: BCCL में नौकरी के लिए बेटे ने रची पिता की हत्या की साजिश; 10 लाख की सुपारी देकर ... CID Investigation at RIMS: फर्जी दस्तावेजों और अनियमितताओं की जांच; रिम्स के प्रशासनिक गलियारों में ... Sindri IT Hub: कोयला राजधानी को आईटी हब बनाने की कवायद; क्या सिंदरी STPI युवाओं को दे पाएगा रोजगार? Muharram Traffic Plan Palamu: मुहर्रम जुलूस को लेकर पलामू में रूट डायवर्ट; भारी वाहनों का शहर में प्...

हरियाणा में यहां खुलेगा Primary Health Center, CM ने दी मंजूरी…

महेंद्रगढ़: हरियाणा सरकार ने महेंद्रगढ़ जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ व सक्षम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि महेंद्रगढ़ के गांव खातोदडा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए मुख्यमंत्री घोषणा में संशोधन को सरकार द्वारा मंजूरी प्रदान कर दी गई है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह निर्णय क्षेत्र के लाखों लोगों को बेहतर, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने में मील का पत्थर साबित होगा। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि यह परियोजना मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी की जन-कल्याणकारी नीतियों का परिणाम है, जिनके नेतृत्व में हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं का तेजी से विस्तार और आधुनिकीकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि हर नागरिक को समय पर, सुरक्षित और उन्नत स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध हों।