Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
चौबीस घंटे के ऑपरेशन में 9 गिरफ्तार, हथियार व हेरोइन जब्त चंडीगढ़ के सांसद ने निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर बताया धनबाद के वासेपुर में आधी रात भीषण अग्निकांड: आरा मोड़ पर दुकान में लगी आग, इलाके में दहशत जेन जी के आंदोलन से परेशान भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व 'ड्रग्स फ्री इंडिया' की तरफ बढ़ रहा देश; PM मोदी ने 'मन की बात' में एवोकाडो की खेती और उत्तम कुमार क... प्रश्न पूछने पर दंडित नहीं कर सकतेः जस्टिस भूइयां रांची के 4 केंद्रों पर NEET-PG 2026 परीक्षा: 200 मीटर दायरे में धारा 144 लागू; सुरक्षा के कड़े इंतजा... ट्रंप की पहल पर पुतिन और जेलेंस्की की बैठक की तैयारी धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में डिजनीलैंड मेले पर घमासान: अभ्यर्थियों और स्थानीय लोगों का विरोध, DC ने दि... ताशकंद में हुआ प्रधानमंत्री का शानदार स्वागत

दर्दनाक हादसा: ट्राला चालक ने स्कूटी सवार को कुचला, मौके पर मौत

रादौर : रादौर के एसके मार्ग पर निर्माणाधीन अंबाला–शामली एक्सप्रेस वे के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। स्कूटी सवार को खनन सामग्री से लदे ट्राले ने कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए यमुनानगर भेज दिया और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान गांव अलाहर निवासी सतबीर के रूप में हुई है। रादौर थाना प्रभारी आनंद प्रकाश ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक ट्राला चालक फरार हो चुका था। हालांकि ट्राले को कब्जे में ले लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।