Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रणजीत सिंह एनकाउंटर में नया मोड़: बिक्रम सिंह मजीठिया ने खोल दिया मोर्चा, हाई कोर्ट से की मामले की न... भरोसे का खूनी अंत! यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या पर मां का फूटा दर्द, किए ऐसे खुलासे कि दंग रह गई... बस्तर में नक्सलियों पर बड़ा प्रहार! दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर मुठभेड़, भैरमगढ़ एरिया कमेटी का खूंखार... Chhattisgarh Rajya Sabha Election 2026: छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए दो महिलाओं ने भरा नामांकन, फूलो... GPM Crime News: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में कलयुगी बेटे ने की मां की हत्या, इलाके में फैली सनसनी; आरोप... रायपुर में यूपी के तस्कर का बड़ा गेम ओवर! 14 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच... छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा ने दाखिल किया नामांकन, दिग्गज नेता रहे... Mahasamund Crime News: महासमुंद में होली के दिन लापता हुए 9 साल के मासूम की हत्या? अगले दिन खेत में ... Human-Wildlife Conflict: मंडी प्रभारी पर हाथी का जानलेवा हमला, पत्नी के सामने ही पति को उतारा मौत के... Raipur Weather Update: रायपुर में अभी से तपने लगी जमीन, मार्च के अंत तक 41 डिग्री पहुंच सकता है पारा...

नोएडा मेट्रो का बड़ा विस्तार: बोटेनिकल गार्डन से सेक्टर-142 के बीच दौड़ेगी नई मेट्रो, जानें रूट और स्टेशनों की पूरी लिस्ट

नोएडा में मेट्रो नेटवर्क के विस्तार की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है. बोटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन से सेक्टर-142 तक नई मेट्रो लाइन के निर्माण की तैयारी तेज हो गई है. इस प्रस्ताव को पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड (PIB) से मंजूरी मिलने के बाद अब शहरी कार्य मंत्रालय (MoHUA) को भेज दिया गया है. वहां से स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी.

इस प्रस्तावित मेट्रो कॉरिडोर की कुल लंबाई करीब 11.56 किलोमीटर होगी. अधिकारियों के मुताबिक, इस परियोजना पर लगभग 2245 करोड़ रुपये का खर्च अनुमानित है. मेट्रो लाइन एलिवेटेड ऊंचाई पर होगी और इसके लिए आधुनिक सिग्नलिंग और डिजिटल ड्राइविंग सिस्टम अपनाया जाएगा.

कौन करेगा निर्माण कार्य और कब शुरू होगा काम?

नई मेट्रो लाइन का निर्माण और संचालन नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन NMRC द्वारा किया जाएगा. NMRC पहले से ही नोएडा-ग्रेटर नोएडा में एक्वा लाइन का संचालन कर रही है. मंजूरी मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी और इसके बाद निर्माण कार्य प्रारंभ होगा. अधिकारियों के अनुसार, यदि केंद्र सरकार से समय पर मंजूरी मिल जाती है तो 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में निर्माण कार्य शुरू हो सकता है. परियोजना को पूरा होने में लगभग 3 से 4 साल का समय लगने की संभावना है.

इस मेट्रो कॉरिडोर पर बोटेनिकल गार्डन, सेक्टर-44, सेक्टर-97,सेक्टर-105,सेक्टर-108, सेक्टर-93 और पंचशील बालक इंटर कॉलेज जैसे प्रमुख स्टेशन प्रस्तावित हैं. अंतिम स्टेशन सेक्टर-142 होगा जहां बड़ी संख्या में आईटी कंपनियां और कॉरपोरेट ऑफिस स्थित हैं.

घाटे में चल रही मेट्रो पर उठे सवाल

NMRC की मौजूदा एक्वा लाइन पहले से ही घाटे में चल रही है. ऐसे में नई मेट्रो लाइन की आर्थिक व्यवहार्यता को लेकर सवाल उठ रहे हैं. PIB की बैठक में भी यह मुद्दा उठाया गया था कि यात्री संख्या कितनी होगी और क्या यह लाइन लाभदायक साबित हो पाएगी. NMRC और नोएडा अथॉरिटी का दावा है कि यह कॉरिडोर कॉरपोरेट और ऑफिस ट्रैफिक आधारित होगा. अनुमान है कि रोजाना 1 से 1.25 लाख यात्री इस लाइन का उपयोग करेंगे. इससे सड़कों पर ट्रैफिक कम होगा और नोएडा के व्यावसायिक क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी. नई मेट्रो लाइन से न केवल कर्मचारियों और स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी बल्कि इससे रियल एस्टेट में निवेश और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे. अथॉरिटी का मानना है कि यह परियोजना लंबे समय में नोएडा के शहरी विकास को नई गति देगी.