Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अरब देशों में 'जंग' का साया! सुरक्षित भविष्य के लिए लाखों भारतीयों ने छोड़ीं नौकरियां; सूनी होने लगीं... सोनम वांगचुक आज़ाद! 6 महीने बाद हटा NSA, केंद्र सरकार ने अचानक क्यों बदला अपना फैसला? जानें हिरासत रद... Kolkata Violence: पीएम मोदी की रैली से पहले भारी बवाल, मंत्री शशि पांजा के आवास पर हमला; TMC-BJP कार... हरियाणा के किसानों के लिए खुशखबरी! इस तारीख से शुरू होगी गेहूं की सरकारी खरीद, 416 मंडियों में अनाज ... Haryana Weather Update: हरियाणा में कल से बारिश और ओलों की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया 'येलो अल... हरियाणा में अधिकारियों के तबादलों पर 'ब्रेक'! जनगणना कार्य के चलते 31 मार्च 2027 तक लगी रोक; जानें स... Karnal Crime News: करनाल में सौतेले पिता के चंगुल से छूटी नाबालिग, आश्रम पहुंचकर सुनाई हैवानियत की द... Haryana Electricity Bill: गलत बिलिंग पर राइट टू सर्विस कमीशन सख्त, बिजली उपभोक्ताओं को मुआवजा देने क... CM के आदेश के बाद एक्शन में विभाग! गैस माफियाओं के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, भारी मात्रा में घर... Kurukshetra Crime News: मासूम से दुष्कर्म के दोषी को उम्रकैद, कोर्ट ने कहा- "जब तक जिंदा है, जेल में...

फरीदाबाद में चलती ट्रेन में गर्भवती महिला को उठा दर्द, महिलाओं ने करवाई डिलीवरी, दिया बच्ची को जन्म…

फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद में चलती ट्रेन में एक सुखद नजारा देखने को मिला है। श्री माता वैष्णो देवी कटरा से आ रही ट्रेन में एक महिला ने बेटी को जन्म दिया। यह महिला की प्रीमैच्योर (समय से पहले) डिलीवरी थी, क्योंकि महिला केवल 8 माह की ही गर्भवती थी। इसके बाद भी ट्रेन में मौजूद दूसरी महिलाओं ने गर्भवती की पीड़ा देखकर सीट पर पर्दा लगाया और खुद ही उसकी डिलीवरी करवा दी। बाद में रेलवे विभाग को सूचना देकर ट्रेन स्टेशन पर रुकवाई गई और महिला व उसकी बच्ची को अस्पताल ले जाया गया।

महिला का नाम अभिलाषा है। वह अपने पति जवाहर लाल के साथ ट्रेन में सफर कर रही थी। यह दंपती मध्यप्रदेश में पन्ना जिले के गांव सिटौली का रहने वाला है। अधिकारी के अनुसार महिलाओं ने अपने थैलों में से जो भी चादर, शॉल या कंबल मिले, सभी को इकट्ठा किया और प्रेग्नेंट महिला के चारों ओर पर्दा किया। आस-पास की सीटों से लोगों को हट जाने को कहा और उन्हें दूसरी ओर भेज दिया। इसके बाद कुछ अनुभवी महिलाओं की मदद से ट्रेन में गर्भवती की डिलीवरी करवाई गई। 26 मिनट तक ट्रेन को स्टेशन पर रोका गया।

अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही रेलवे हरकत में आया। किसी यात्री ने रेलवे कंट्रोल रूम नंबर 139 पर कॉल कर घटना की जानकारी दी थी। इसके बाद ट्रेन को ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर रोका गया। महिला के लिए ट्रेन 26 मिनट तक स्टेशन पर रुकी थी। इसके बाद आरपीएफ और जीआरपी महिला पुलिसकर्मियों की मदद से दोनों को एम्बुलेंस के जरिए बीके अस्पताल पहुंचाया गया। अब महिला और नवजात दोनों पूरी तरह सुरक्षित हैं। अधिकारी ने बताया है कि महिला को अस्पताल में जांच के लिए भर्ती करवाया गया था जहाँ उसे जाँच के डिस्चार्ज कर दिया गया है।