Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर: राजघाट की ओर जाने वाले ये 5 मुख्य मार्ग प्रभावित, ट्रैफिक जाम से बचने... Bengaluru News: शादी के बाद पति के लिए छोड़ी नौकरी, फिर ससुराल में प्रताड़ना; बेंगलुरु में पूर्व महि... IND vs ENG Semifinal: वानखेड़े में इंग्लैंड से हिसाब चुकता करेगी टीम इंडिया? जानें सेमीफाइनल का पूरा... Bhooth Bangla: सेमीफाइनल से पहले अक्षय कुमार ने टीम इंडिया को दिया खास 'गुड लक', शिखर धवन के साथ की ... Punjabi Youtuber Killed in Canada: मशहूर यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या, हमलावरों ने घर में घुसकर ... ईरान हमले में भारत का नाम! क्या सच में अमेरिकी सेना ने किया भारतीय पोर्ट का उपयोग? विदेश मंत्रालय का... Travel Insurance Claims: विदेश में फ्लाइट रद्द होने पर कैसे पाएं रिफंड? जानें ट्रैवल इंश्योरेंस के ज... अब हर किसी का होगा MacBook! Apple ने लॉन्च किया अपना सबसे सस्ता 'Neo' मॉडल, कीमत सुनकर हो जाएंगे हैर... रावण के भाई का इकलौता मंदिर! 5000 साल पुराना इतिहास और शरीर का सिर्फ एक हिस्सा, जानें इस मंदिर का अन... होली के जिद्दी रंगों ने बिगाड़ दी बालों की रंगत? किचन में मौजूद इन चीजों से बाल बनेंगे पहले जैसे सॉफ...

बदले की आग में बने अपराधी: बहन पर टिप्पणी करने वाले का अपहरण कर पीटा, वीडियो वायरल करने की धमकी

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के कैंट थाना क्षेत्र में एक युवक को किडनैप कर उसके साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है. यहां एक दलित नाबालिग को अगवा कर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई. आरोप है कि दबंग युवकों ने पहले उसे न्यू ईयर पार्टी का झांसा दिया. फिर तालाब के किनारे ले जाकर पीटा और पूरी घटना का वीडियो बना लिया. फिर यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया. पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों में से 3 को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 2 अभी फरार हैं.

दरअसल, पीड़ित युवक की मां, जो सदर के वाल्मीकि मोहल्ले में रहती हैं और एक प्राइवेट स्कूल में काम करती हैं. उन्होंने पुलिस को बताया कि 31 दिसंबर की रात उनका 16 साल का बेटा घर के पास टहल रहा था. उसी दौरान अहीर मोहल्ला के रहने वाले मुकुल यादव अपने साथियों सुभाष उर्फ एडी, सुल्तान, आयुष और बासु के साथ बाइक से वहां पहुंचा. आरोपियों ने बेटे से न्यू ईयर पार्टी में चलने को कहा. उसने मना किया तो उसे जबरन बाइक पर बैठा लिया और चनेहटा रोड की तरफ ले गए.

तमंचा और चाकू दिखाकर की मारपीट

तालाब के पास पहुंचने के बाद आरोपियों ने तमंचा और चाकू दिखाकर युवक को डराया और उसके कपड़े फाड़कर उसके साथ मारपीट की. आरोप है कि इस दौरान उसे अपमानित भी किया गया और पीटते हुए वीडियो बनाया गया. युवक किसी तरह मौके से भागकर घर पहुंचा और परिजन ने आपबीती बताई. इसके बाद परिवार ने थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले की जांच की तो सामने आया कि ये विवाद सोशल मीडिया पर किए गए एक कमेंट जुड़ा है.

आरोपी ने दी थी पीड़ित को धमकी

मुख्य आरोपी मुकुल यादव की बहन मुरादाबाद में महिला सिपाही के पद पर तैनात है. कुछ दिन पहले पीड़ित किशोर ने इंस्टाग्राम पर उसकी बहन को लेकर गलत कमेंट कर दिया था. इसी बात से नाराज मुकुल ने किशोर को धमकी दी थी कि 15 जनवरी तक उसे सबक सिखा देगा. पुलिस के मुताबिक, इसी रंजिश के चलते उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया.

इस मामले में शामिल एक आरोपी देव ठाकुर उर्फ सुल्तान का नाम पहले भी गंभीर घटनाओं में आ चुका है. पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक बीते साल जनवरी में उसने कचहरी परिसर के अंदर एक एडवोकेट पर हमला किया था. उस समय वकीलों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया था. ऐसे में इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग सवाल उठा रहे हैं कि ऐसे लोगों के हौसले इतने बुलंद कैसे हो गए.

पुलिस कर रही मामले की जांच

पीड़िता की तहरीर पर कैंट थाने में पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए देव ठाकुर उर्फ सुल्तान, बासु और विवेक जाटव को गिरफ्तार कर लिया है. मुख्य आरोपी मुकुल यादव और एक अन्य आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.