Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने फूंका शंखनाद! बोले- 'अब चुप नहीं बैठेगा हिंदू', काशी से रायबरेली तक ... सगाई के बीच दूल्हे ने की ऐसी डिमांड कि भड़क गई दुल्हन! सास-ननद को भी सिखाया कड़ा सबक नोएडा में दिल दहला देने वाला मर्डर! कलयुगी बेटे ने पिता को लोहे की रॉड से मार डाला, आंख आई बाहर भागलपुर में दिल दहला देने वाला मर्डर! शव के किए 5 टुकड़े, कटा सिर साथ ले गए कातिल UPSC Success Story: प्रीलिम्स में फेल होने से लेकर 14वीं रैंक तक का सफर, जानें कैसे IAS बनीं सुरभि य... धराली में क्यों आया था भयंकर जलप्रलय? ISRO की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, गई थी 68 की जान उत्तराखंड ने फिर मारी बाजी! नए कानून लागू करने में देश के सभी राज्यों को पछाड़ा, बना 'टॉप स्टेट' राम रहीम को बड़ी राहत! पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में हाई कोर्ट ने किया बरी, जानें पूरा फैसला West Bengal: '1 अप्रैल से नहीं, आज से ही खातों में आएगा पैसा', चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा ऐला... Keshav Maurya Helicopter: लखनऊ में केशव मौर्या के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, केबिन में दिखा धुआ...

Nuh में महिला लापता, फोन भी आ रहा बंद, देर रात पुलिस को दी थी रेप की सूचना, पिता बोले- किसी ने रास्ते से उठाया

नूंह : नूंह शहर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी से महिला के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। महिला ने बीती रात करीब 2 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर उसके साथ दुष्कर्म होने की सूचना दी थी। सूचना मिलने पर डायल-112 टीम और नूंह शहर थाना प्रभारी महिला के घर पहुंचे और उसके बयान दर्ज किए। पुलिस ने महिला को थाने आकर लिखित शिकायत देने को कहा, लेकिन वह सुबह थाने नहीं पहुंची। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मामले की जानकारी मिलने पर महिला के परिजन और गांव के कई मौजिज लोग नूंह शहर थाने पहुंचे और महिला का इंतजार करते रहे, लेकिन वह शिकायत दर्ज कराने नहीं आई। इसके बाद परिजन काफी चिंतित हो गए। परिजनों के अनुसार सुबह करीब 9 बजे पीड़िता और उसके पति से फोन पर बात हुई थी। महिला ने कहा था कि वह बच्चों को छोड़कर जल्द थाने पहुंचेगी, लेकिन कुछ देर बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया और वह थाने नहीं पहुंची। पीड़िता के पिता ने आशंका जताई है कि उनकी बेटी को शिकायत दर्ज कराने से पहले ही किसी ने रास्ते से उठा लिया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि महिला के साथ किसने और क्या किया। परिवार ने पुलिस से महिला को जल्द तलाशने की मांग की है।

नूंह शहर थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस रात करीब 2 बजे सूचना मिलने पर महिला के पास पहुंची थी और उसके बयान दर्ज किए गए थे। महिला ने सुबह थाने आने की बात कही थी, लेकिन वह नहीं आई। कई बार फोन करने के बावजूद उसका मोबाइल बंद आ रहा है। फिलहाल परिजनों की ओर से भी कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।