Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे चरण में 91.66% वोटिंग, हिंसा और बवाल के बीच संपन्न हुआ मत... दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: खराब मौसम से प्रभावित गेहूं की भी होगी सरकारी खरीद, सिकुड़े और टूटे दानो... Guna Crime: गुना में पिता के दोस्त की शर्मनाक करतूत, मासूमों से अश्लील हरकत कर बनाया वीडियो; पुलिस न... Allahabad High Court: मदरसों की जांच पर NHRC की कार्यशैली से 'स्तब्ध' हुआ हाई कोर्ट; मॉब लिंचिंग का ... PM Modi in Hardoi: 'गंगा एक्सप्रेसवे यूपी की नई लाइफलाइन', हरदोई में बरसे पीएम मोदी— बोले, सपा-कांग्... Jabalpur Crime: 'शादी डॉट कॉम' पर जिसे समझा जीवनसाथी, वो निकला शातिर ब्लैकमेलर; फर्जी DSP बनकर 5 साल... Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर में बकरी चोरी के आरोप में युवक को खंभे से बांधकर पीटा, रिटायर्ड कृषि अ... Vande Bharat Extension: जम्मू से श्रीनगर का सफर अब और आसान, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 30 अप्रैल को द... West Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे चरण में 91.66% वोटिंग, हिंसा और बवाल के बीच 'दीदी' या 'दा... Unnao Road Accident: उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, मुंडन संस्कार से लौट रही बोलेरो और डंपर की टक्कर मे...

प्रदेश में ड्रॉप आउट बच्चों के सर्वे से शिक्षकों का इन्कार, फैसले का सभी ने किया बहिष्कार… जानिए वजह

चंडीगढ़: प्रदेशभर में एक जनवरी से ड्रॉप आउट बच्चों को दोबारा स्कूल से जोड़ने के उद्देश्य से शुरू किए गए विशेष सर्वे अभियान का शिक्षकों ने पहले ही दिन बहिष्कार कर दिया। शिक्षक संघ का कहना है कि छुट्टियों के दौरान इस तरह का कार्य न केवल अव्यावहारिक है बल्कि इससे सर्वे की गुणवत्ता भी प्रभावित होगी। वहीं सर्वे की जिम्मेदारी संभाल रहे अधिकारी सुधीर के मुताबिक शेड्यूल तय करना विभागीय काम है इसे ना मानने वाले शिक्षकों को जवाब देना होगा।

शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी किए हैं कि 1 से 15 जनवरी तक प्रदेश के 9 हजार प्राथमिक विद्यालयों के तकरीबन 30 हजार शिक्षकों की टीम बनाकर ऐसे बच्चों की पहचान करें जो किसी कारणवश स्कूल छोड़ चुके हैं या नियमित रूप से स्कूल नहीं आ रहे हैं। साथ ही बच्चों और उनके अभिभावकों को शिक्षा का महत्व समझाकर उन्हें दोबारा स्कूल से जोड़ने की जिम्मेदारी भी शिक्षकों को दी गई है।

राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राज्य महासचिव राजेश शर्मा के मुताबिक इस दौरान प्रदेश में शीतकालीन अवकाश रहता है जो कड़ाके की ठंड, कोहरे और प्रतिकूल मौसम के कारण घोषित किया जाता है। इस दौरान अधिकांश बच्चे अपने माता-पिता के साथ गांव, ननिहाल या रिश्तेदारी में चले जाते हैं जिससे सही और वास्तविक आंकड़े जुटाना संभव नहीं हो पाता। उनका कहना है कि अन्य विभागों में हर शनिवार अवकाश होता है यानी साल में 52 छुट्टियां मिलती हैं जबकि विद्यालयों में केवल दूसरे शनिवार को अवकाश होता है। शिक्षकों को वर्ष में लगभग 30 दिन ग्रीष्मकालीन और 15 दिन शीतकालीन अवकाश मिलता है यानी कुल 45 दिन। इसके अलावा लगभग 10 दूसरे शनिवार जोड़ने पर कुल अवकाश लगभग 55 दिन ही बनते हैं। सरकार द्वारा घोषित त्योहारों की छुट्टियां सभी कर्मचारियों को मिलती हैं।