Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bemetara Fraud News: कियोस्क संचालक पर धोखाधड़ी का आरोप, गरीबों की गाढ़ी कमाई हड़पने का खेल; बेमेतरा... Mahasamund News: बागबाहरा में टीकाकरण के बाद मासूम की मौत, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा; डीपीट... CG Assembly: अवैध प्लाटिंग के मुद्दे पर सदन में हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट; सरकार से पूछा- "भू-माफियाओ... Rowghat Mines Controversy: रावघाट परियोजना के खिलाफ ग्रामीणों का हल्लाबोल, BSP प्रबंधन पर फूटा गुस्स... Abujhmad Security Camp: अबूझमाड़ के भीतरी इलाकों में नया कैंप शुरू, सुरक्षा बलों की बड़ी रणनीतिक जीत... Chaitra Navratri 2026: मां अंगारमोती धाम में आस्था का सैलाब, 4500 ज्योति कलशों से रोशन होगा मंदिर; श... CG Assembly Clash: क्या है 'जी राम जी' ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरका... Janakpur News: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षदों ने शुरू की भूख हड़ताल; नगर पं... CG Assembly News: चातुरी नंद के सवाल पर सदन में हंगामा, भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री का पलटवार; वि... Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे ...

फरीदाबाद में राज्यस्तरीय किक बॉक्सिंग लीग में छाई कुरुक्षेत्र की छोरियां, 4 ने गोल्ड व 1 ने सिल्वर मेडल जीता

कुरुक्षेत्र : जिला कुरुक्षेत्र की पांच लड़कियों ने फरीदाबाद में हुई राज्य स्तरीय कीक बॉक्सिंग लीग में मेडल जीते हैं। इन पांच लड़कियों में से चार लड़कियों ने गोल्ड मेडल जीते हैं और एक लड़की ने सिल्वर मेडल जीता है। अब यह चारों गोल्ड मेडलिस्ट लड़कियां नेशनल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी।

बता दें कि नेशनल स्तरीय प्रतियोगिता जम्मू कश्मीर में 22 जनवरी से लेकर 26 जनवरी तक होगी। इन लड़कियों ने पूरे प्रदेश में कुरुक्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह लड़कियां कुरुक्षेत्र की स्टील मैन एकेडमी में प्रशिक्षण ले रही हैं।

स्टील मेन अमनदीप सिंह ने कहा कि वह कुरुक्षेत्र में एक एकेडमी चलते हैं और उस एकेडमी में लड़के लड़कियां दोनों को प्रशिक्षण देते हैं। उनकी एकडेमी की बहुत सारी लड़कियों व लड़कों ने मेडल जीते हैं। इसलिए वह युवाओं से अपील करते हैं कि अगर नशा करना है तो खेलों का नशा करो।

मेडल जीत कर आई लड़कियों ने कहा कि वह फरीदाबाद में कीक बॉक्सिंग लीग खेलने के लिए गई थी। उन्होंने कहा कि कंपटीशन बहुत ज्यादा मुश्किल था, क्योंकि पूरे हरियाणा से वहां पर बॉक्सर आए हुए थे और उनके साथ उनकी फाइट थी जिसमें उन्होंने मेडल जीता है और अब वह नेशनल स्तर पर खेलने के लिए जम्मू कश्मीर जाएंगें।