Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...

कब्जा करने वालों की खैर नहीं”: यूपी विधानसभा में सीएम योगी की दहाड़— ‘गरीब की जमीन पर हाथ डाला तो बुरा अंजाम होगा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को विधानसभा में समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला. इसके साथ ही राज्य के विकास की विभिन्न योजनाओं का खुलासा किया. सीएम योगी ने कहा कि आज से नौ साल पहले सपा इस पक्ष में थी और बीजेपी उस पक्ष में थी, सपा तितर-बितर हो गई. मैं पूछूंगा कि काफिला क्यों लुटा? इधर-उधर की बात ना करें. इसके साथ ही योगी ने अतिक्रमण पर साफ कर दिया कि जो कब्जा किया. उसे छोड़ूंगा नहीं.

उन्होंने कहा कि अराजकता के तांडव के लिए कौन दोषी था? माफिया के प्रति सरकार की कड़ी नीति है. 4 आयाम हैं, जिस पर सरकार ने काम किया, व्यक्ति, समाज और संस्था को सबसे पहले सुरक्षा चाहिए. मन में सुरक्षा का अहसास हो.

सीएम योगी ने कहा कि ये सरकार की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए आपने क्या किया? क्या नहीं किया. यूपी की जनता ने रिजल्ट दिया है. क्या किया है. जनता रिजल्ट दे रही है. आगे भी देती रहेगी.

2017 से पहले यूपी की धारणा लोगों में अच्छी नहीं थी

उन्होंने कहा कि 2017 से पहले यूपी की धारणा लोगों में अच्छी नहीं थी. लोगों के मन में अहसास है कि दंगा नहीं है. न्याय कैसे होता है? आपकी ही पार्टी की सदस्य थी, पूजा पाल, आप न्याय नहीं दिला पाए?

सीएम योगी ने कहा कि माफिया के सामने झुकना मजबूरी थी. आप बात तो पीडीए की करते हैं. न्याय कैसे करते हैं. ये हमारी सरकार ने तय किया है कि चाहे इस पक्ष का हो या उस पक्ष का हो. कब्जा कोई भी करेगा. उसको छोड़ूंगा तो नहीं. चाहे कहीं भी करे, कोई भी स्मारक पर, छोड़ूंगा नहीं.

उन्होंनेे साफ कहा कि छांगुर जैसे लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा. 2017 से पहले मेट्रो के नाम पर मजाक बनाया जाता था. 2017 से पहले यूपी में डेढ़ एक्सप्रेस-वे थे. आज 22 एक्सप्रेस-वे हैं. 60 फीसदी यूपी के पास होगा.

अगले महीने से जेवर एयरपोर्ट का होगा संचालन

सीएम योगी ने कहा कि देश का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क यूपी में है. सबसे ज्यादा मेट्रो एवं एयरपोर्ट भी उत्तर प्रदेश में है. सीएम योगी ने ऐलान किया कि जेवर एयरपोर्ट अगले माह से संचालित होने वाला है. सीएम योगी ने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले बिना घूस दिए लोगों को नौकरी नहीं मिलती थी. अब भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी हो गयी है.

उन्होंने ऐलान करते हुए कहा कि उनकी सरकार नकल माफिया के खिलाफ उसी प्रकार कार्रवाई करेगी जैसे क्रिमिनल के खिलाफ की गयी है. मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में दंगे कराकर माहौल को खराब करने की कोशिश की जाती थी. इससे राज्य में निवेश करने से निवेशक डरते थे, लेकिन आज उत्तर प्रदेश में निवेश आ रहा है. हमारे यहां ब्रह्मोस मिसाइल का निर्माण किया जा रहा है और नौजवान अब भटकने को मजबूर नहीं है.