Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...

बिजली पास कराएगी छतरपुर के बच्चों को एग्जाम! फेल हुए तो कलेक्टर जिम्मेदार, गजब मामला

छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर में बिजली कटौती के चलते किसानों सहित आम लोग परेशान हैं. वहीं बिजली कटौती ने अब छात्रों के लिए भी चुनौती खड़ी कर दी है. क्योंकि बिजली ना होने से उनकी परीक्षा प्रभावित हो रही है. इसको लेकर अब छात्रों में आक्रोश दिखाई देने लगा है. परेशान छात्र हाथों में किताबें लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच गए और अपनी आपबीती सुनाई. अधिकारियों ने भी मामले को गंभीरता से लेकर बिजली विभाग के अधिकारियों से बात कर समस्या का समाधान करवाने की बात कही है.

बिजली की समस्या को लेकर छात्र पहुंचे कलेक्टर के पास
छतरपुर में बिजली कटौती से परेशान छात्रों का कलेक्ट्रेट पहुंचने का मामला सामने आया है. जिला मुख्यालय से लगे ग्राम पनौठा में भारी बिजली कटौती रोजाना हो रही है. सुबह से शाम तक बिजली गायब रहती है. 24 घंटे में कुल 8 से 10 घंटे बिजली दी जाती है. बिजली कटौती के कारण बच्चे रात को पढ़ाई नहीं कर पाते और उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है. आने वाले महीनों में 10वीं और 12वीं बोर्ड के एग्जाम हैं. ऐसे में बच्चों को परीक्षा की तैयारी करनी है. लेकिन बिजली कटौती के कारण तैयारी नही हो पा रही है.

‘फेल हुए तो कलेक्टर होंगे जिम्मेदार’
पनोठा गांव से आई छात्रा रश्मि कुशवाहा बताती हैं कि, ”चार महीने से बिजली कटौती से परेशान हैं. पूरी रात लाइट नहीं रहती, जिससे पढ़ाई नहीं हो पा रही है. MPEB के कई बार शिकायतें कर चुके लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही. इसलिए आज कलेक्टर को आपबीती सुनाने आये हैं. हम लोग किताबें लेकर आये हैं कलेक्टर साहब को देकर जायेंगे. अगर हम फेल होंगे तो कलेक्टर जिम्मेदार होंगे.

वहीं छात्र सोनू कुशवाहा का कहना है कि, ”बिजली की समस्या है, रात को बिजली कटौती के कारण पढ़ाई नहीं हो पा रही है. आने वाले महीनों में बोर्ड के एग्जाम है, लेकिन हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही है.

कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश
छात्रों की शिकायत के बाद कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं. बिजली कटौती क्यों की जा रही है जिसको लेकर अपर कलेक्टर को जांच सौपी गई है. अपर कलेक्टर ने तत्काल बिजली विभाग के अधिकारियों से बात की और समस्या के समाधान करने की बात कही है. अपर कलेक्टर मिलिंद नागदवे का कहना है कि, ”मामले में बिजली विभाग से बात की जा रही है जल्द ही हल निकाला जाएगा.”