Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पलामू टाइगर रिजर्व ने 5 जिलों से मांगी लाइसेंसी हथियारों की सूची: शिकार रोकने और वन्यजीव सुरक्षा के ... रांची मौसम केंद्र में लगा बिहार-झारखंड का पहला डिस्ड्रोमीटर: अब बूंदों के आकार और रफ्तार का भी होगा ... देवघर में श्रावणी मेला हेलीकॉप्टर सेवा अचानक बंद: हथगढ़ मैदान में जमीन विवाद पर कोर्ट का आदेश, नया स... देवघर के सरकारी स्कूलों में 'मेरी शब्द, मेरी कहानी' अभियान की शुरुआत, रीडिंग स्किल सुधारने पर जोर झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत 63.24 लाख मतदाताओं को नोटिस MMDR संशोधन बिल पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का बड़ा बयान: 'झारखंड को होगा सीधा फायदा' भर्ती सुधार यात्रा और CM आवास घेराव का ऐलान: JPSC-JSSC न्याय मंच का सरकार पर बड़ा हमला, CID रिपोर्ट ... JPSC से मोहभंग, BPSC की तरफ पलामू के युवाओं का रुझान: भाषा विवाद और पेपर लीक के बीच 12 से अधिक का हु... शराब के नशे में जहरीले नाग से करतब: डसने के बाद सूजा हाथ, डॉक्टर बोले- 'एंटी वेनम से टला बड़ा खतरा' कांकेर में किचन तक पहुंचे 2 भालू: बर्तन गिरने पर खुली नींद, कमरे में बंद होकर बची परिवार की जान; इला...

उज्जैन के महिदपुर में नाबालिग से छेड़छाड़, हिंदू संगठनों ने की आगजनी और तोड़फोड़

उज्जैन: महिदपुर रोड क्षेत्र में एक 15 साल की लड़की से छेड़छाड़ के आरोप के बाद लोगों में जमकर आक्रोश है. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़कर जमकर पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया. कार्यकर्ताओं के अनुसार इस युवक का नाम जुबेर मंसूरी बताया जा रहा है और पेशे से यह ऑटो चालक है. घटना के बाद क्षेत्र में बुधवार सुबह से हिंदू संगठनों के आह्वान पर महिदपुर रोड नगर बंद है और सड़कों पर लोग प्रदर्शन कर रहे हैं. इधर पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और एसपी का कहना है कि स्थिति सामान्य है.

नाबालिग से छेड़छाड़ के बाद महिदपुर बंद

महिदपुर क्षेत्र में एक 15 साल की नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. घटना मंगलवार की बताई जा रही है जब एक दूसरे समुदाय का युवक नाबालिग को अपने साथ ले गया और दिन भर उसे घुमाया. ऐसा आरोप है कि इस युवक ने नाबालिग से छेड़छाड़ की. इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश बढ़ गया. हिंदू संगठनों के आह्वान पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार सुबह से महिदपुर रोड नगर को बंद कराया. सड़कों पर आगजनी की और कुछ वाहनों में तोड़फोड़ करते हुए सड़क पर जमकर प्रदर्शन किया.

पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

कलेक्टर रोशन कुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा के निर्देशन में मौके पर प्रशासनिक टीम के साथ भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. एसपी प्रदीप शर्मा के मुताबिक “आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है. क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस को युवक के पास से कुछ वीडियो भी मिले हैं जिनकी जांच की जा रही है. फिलहाल क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस प्रशासन सतर्कता बनाए हुए हैं.”

नाबालिग को परिवार को किया सुपुर्द

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग बच्ची को सुरक्षित परिवार के सुपुर्द कर दिया गया है. इधर, एक पक्ष की मांग है कि बच्ची को ले जाने वाले का मकान गिराया जाए और उस पर कड़ी कार्रवाई की जाए. लोगों का गुस्सा शांत करने के लिए पुलिस ने आरोपी युवक का जुलूस भी निकाला.