Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ludhiana Accident: लाडोवाल चौक पर तेज रफ्तार ट्राले ने फॉर्च्यूनर को मारी टक्कर, हाईवे पर लगा भारी ज... Murder Case in Rajpura: गोगी ढाबे पर दोस्तों के साथ गया था युवक, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर मारने का... Jalandhar Crime News: दशमेश नगर में करियाना स्टोर में बड़ी चोरी, CCTV में कैद हुए 3 चोर Tarun Chugh News: तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित होने पर तरुण चुघ ने जताया आभार, महाराष्ट्र सरकार... Guru Har Sahai News: महिला से मोबाइल लूटने की कोशिश, बाइक सवार बदमाशों की करतूत सीसीटीवी में कैद Amritsar Central Jail: जेल वार्डर गिरफ्तार, भारी मात्रा में अफीम और नशीले पदार्थ बरामद; कैदियों तक स... Ludhiana Scam: रिश्तेदारों को ठेके दिलाने का खेल? निगम के कद्दावर अफसर के खिलाफ उठी जांच की मांग Ludhiana Road Accident: तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने 21 वर्षीय युवक को रौंदा, मौके पर ही दर्दनाक मौत National Award for Teachers 2026: शिक्षा मंत्रालय ने मांगे ऑनलाइन आवेदन, पंजाब के शिक्षक ऐसे करें पं... Rewari Rail Accident: चलती ट्रेन से अलग हुआ इंजन, श्रीगंगानगर पैसेंजर के साथ हुआ बड़ा हादसा टला

नोएडा हॉस्टल में बीटेक छात्र की आत्महत्या, बिहार से इंजीनियर बनने का सपना लेकर आया था आकाशदीप

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र से एक दुखद मामला सामने आया है. यहां बीटेक के एक छात्र ने हॉस्टल के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. मंगलवार को जब काफी देर तक छात्र बाहर नहीं निकला, तो साथ रहने वाले छात्रों ने दरवाजा खटखटाया. कोई जवाब न मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई. दरवाजा खुलवाने पर छात्र का शव पंखे से लटका मिला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है.

थाना प्रभारी ने बताया कि देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि बीटेक प्रथम वर्ष के एक छात्र ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली है. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. मृतक की पहचान आकाशदीप (26 वर्ष) के रूप में हुई है. वह मूल रूप से बिहार के गया जिले का रहने वाला था और ग्रेटर नोएडा के डीटीसी कॉलेज से बीटेक प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था. आकाशदीप नॉलेज पार्क क्षेत्र स्थित एसएनएच हॉस्टल में रह रहा था.

कमरे से मिला सुसाइड नोट

पुलिस को छात्र के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है. नोट में आकाशदीप ने लिखा है कि वह पढ़ाई के दबाव और मानसिक तनाव से काफी परेशान हो चुका था. उसने यह भी लिखा है कि इस कदम के लिए किसी को जिम्मेदार न ठहराया जाए और किसी का कोई दोष नहीं है. पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्रों ने जताया शोक

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने छात्र के परिजनों को सूचना दे दी है. परिजनों के ग्रेटर नोएडा पहुंचने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी. प्रथम दृष्टया मामला पढ़ाई के तनाव से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि हर पहलू से जांच की जा रही है. परिजनों के बयान और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. इस घटना के बाद कॉलेज और हॉस्टल परिसर में शोक का माहौल है. साथी छात्र भी इस घटना से सदमे में हैं.