Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...

यमुनानगर में लकड़ियों से भरे ट्रैक्टर-ट्राली को ट्रक ने मारी टक्कर, चालक नीचे दबा, हालत गंभीर

यमुनानगर: यमुनानगर जिले में मंगलवार सुबह घने कोहरे के चलते एक सड़क हादसा हो गया। जगाधरी-पोंटा साहिब नेशनल हाईवे पर मुंडाखेड़ा गांव के पास तेज रफ्तार एक ट्रक ने लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को साइड से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई और चालक लकड़ियों के नीचे दब गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुबह करीब 6 बजे क्षेत्र में घना कोहरा छाया हुआ था, जिससे विजिबिलिटी बेहद कम थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक लड़कियों के नीचे दब गया। जबकि दूसरे युवक मुश्किल से जान बचाई। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

ईंट भट्ठे पर जाकर मजदूरों से मदद मांगी

ट्रैक्टर पर सवार दूसरे युवक ने तुरंत पास के एक ईंट भट्ठे पर जाकर मजदूरों से मदद मांगी। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद लकड़ियों के नीचे दबे चालक को बाहर निकाला और उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया।

ट्रैक्टर चालक की हालत गंभीर

घटना के प्रत्यक्षदर्शी इमरान और बुशरा ने बताया कि हादसे के समय ट्रैक्टर चालक बुरी तरह घायल हो गया था। उसके शरीर में कई जगह गंभीर चोटें आई हैं और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

आरोपी ट्रक चालक की तलाश

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने यातायात को सुचारु कराया और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाया। फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।