Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल Fake Policeman Arrested: पुलिस की वर्दी पहनकर वसूली करने वाला 'फर्जी पुलिसकर्मी' गिरफ्तार

इंस्टा रील का चस्का, अब खाकी का झटका! थाने के सामने टशन दिखाना पूर्व महिला सभासद को पड़ा महंगा; हरदोई पुलिस ने सिखाया कानून का पाठ

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से सोशल मीडिया के दुरुपयोग का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पूर्व महिला सभासद की रील वायरल होने के बाद पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी. मामला शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खेड़ाबीबीजई का है. यहां की रहने वाली पूर्व सभासद किरन ने पुलिस को चुनौती देते हुए थाने के सामने कई रील वीडियो बनाए, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गए.

वायरल रील में पूर्व सभासद किरन ब्लैक स्कॉर्पियो गाड़ी के बोनट पर बैठकर स्टंटबाजी करती नजर आईं. करीब 40 सेकंड के इस वीडियो में पहले 30 सेकंड तक वह गाड़ी के बोनट पर बैठकर भोजपुरी गाने पर रील बनाती दिखीं. इसके बाद वो जंगल के बीच कंधे पर राइफल रखकर चलते हुए दिखाई दीं. यही नहीं, किरन ने शाहाबाद कोतवाली गेट के सामने भी भोजपुरी गाने पर डांस करते हुए रील बनाई, जिसे पुलिस की साख को चुनौती के रूप में देखा गया.

पुलिस ने लिया एक्शन

रील के वायरल होते ही यह मामला पुलिस तक पहुंच गया. सोशल मीडिया पर लोगों ने महिला के इस कृत्य को गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए पुलिस पर सवाल खड़े किए. कई यूजर्स ने खुलेआम कानून व्यवस्था का मजाक उड़ाने का आरोप भी लगाया. मामले की गंभीरता को देखते हुए शाहाबाद पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया और महिला के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी.

पुलिस की सख्ती के बाद पूर्व सभासद किरन ने एक और रील बनाकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी. इस माफी वाले वीडियो को भी उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया, जो तेजी से वायरल हो गया. हालांकि, इसके बावजूद लोगों में नाराजगी बनी रही और सोशल मीडिया पर बहस जारी रही कि रील के जरिए कानून को चुनौती देना कितना गलत है.

महिला ने मानी अपनी गलती

इस पूरे मामले पर शाहाबाद कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कोतवाली गेट पर इस तरह का कृत्य समाज में गलत संदेश देता है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला को सख्त चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि महिला ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी है. उन्हें भविष्य में दोबारा इस तरह की हरकत न करने की कड़ी हिदायत दी गई है. पुलिस ने साफ किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.