Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
करेंसी मार्केट में हड़कंप! युद्ध के बीच रिकॉर्ड स्तर पर गिरा भारतीय रुपया, आपकी जेब पर कैसे होगा इसक... Google की बढ़ी टेंशन! रॉकेट की स्पीड वाला नया ChatGPT लॉन्च, इन फीचर्स के आगे सब फेल! सावधान! होली पर ग्रहों का बड़ा फेरबदल: शनि की दृष्टि बिगाड़ सकती है खेल? जानें अपनी राशि का हाल होली का मजा न बन जाए सजा! ज्यादा भांग पीने से शरीर पर होते हैं ये 5 बुरे असर, डॉक्टर ने दी चेतावनी ट्रेन से बांधा पूरा पेड़! होलिका दहन के लिए ऐसा पागलपन देख हैरान रह गई पुलिस, गिरफ्तार हुए सभी आरोपी Himachal Weather Update: हिमाचल में बदलेगा मौसम, अगले 3 दिन भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट बरेली में 'इश्क' का दर्दनाक अंत: प्रेमिका की मौत की खबर सुनते ही प्रेमी भी फंदे पर झूला, एक साथ खत्म... Bhagalpur News: भागलपुर में दुकान में घुसी मुखिया की अनियंत्रित कार, एक की मौत और 8 घायल सावधान! होली पर बदलने वाला है मौसम: इन राज्यों में बारिश की चेतावनी, दिल्ली-NCR में चलेंगी तेज हवाएं नोएडा में दबंगई की हद! महिलाओं ने विरोध किया तो तान दी पिस्टल, फिर पीछे छोड़ दिया पालतू कुत्ता; वीडि...

सांसों पर संकट और कड़ाके की ठंड! नोएडा में प्रदूषण का ‘डेथ नॉक’, AQI 450 पहुंचा; मौसम विभाग की चेतावनी- “अभी और सताएगी सर्दी

दिल्ली से सटे नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सर्दी का असर दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है. ठंड के साथ-साथ अब घना कोहरा और बिगड़ती हवा की गुणवत्ता लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है. सुबह और देर रात के समय कोहरा इतना घना हो रहा है कि सड़कों पर दृश्यता बेहद कम हो गई है. वहीं, प्रदूषण के चलते हवा भी लगातार खराब बनी हुई है.

जिला प्रशासन के अनुसार, गौतम बुद्ध नगर जिले में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. जिला आपदा विशेषज्ञ ओमकार चतुर्वेदी ने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से जिले में पछुआ हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी. इससे ठंड बढ़ेगी. हालांकि फिलहाल ठंड और प्रदूषण दोनों का असर एक साथ देखने को मिल रहा है.

कोहरे और ठंडी हवाओं की वजह से हवा में प्रदूषक कण जमा हो रहे हैं, जिससे वायु गुणवत्ता AQI चिंताजनक स्तर पर पहुंच गया है. वर्तमान में नोएडा में AQI करीब 430 से 450 के बीच दर्ज किया गया है, जो बहुत खराब से गंभीर श्रेणी में आता है. वहीं ग्रेटर नोएडा में AQI 450 से ऊपर पहुंच चुका है,जिसे गंभीर स्थिति माना जाता है. इस स्तर की हवा स्वास्थ्य के लिए बेहद नुकसानदायक है.

खराब AQI का असर सबसे ज्यादा बच्चो और बुजुर्गों पर

खराब AQI का सबसे ज्यादा असर बच्चों, बुजुर्गों और सांस की बीमारी से जूझ रहे लोगों पर पड़ रहा है. लोगों को आंखों में जलन, गले में खराश, सांस लेने में तकलीफ और सिर दर्द जैसी समस्याएं हो रही हैं. स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि इस दौरान सुबह-शाम बाहर निकलने से बचें और मास्क का इस्तेमाल जरूर करें.

कोहरे का असर यातायात पर भी साफ दिखाई दे रहा है

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे और शहर की मुख्य सड़कों पर कई जगह विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम दर्ज की जा रही है. वाहन चालकों को धीमी गति से चलना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है. प्रशासन और यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से फॉग लाइट का इस्तेमाल करने, सुरक्षित दूरी बनाए रखने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है. साथ ही आम नागरिकों से भी सहयोग करने और मौसम व प्रदूषण को लेकर जारी निर्देशों का पालन करने को कहा गया है. प्रशासन का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर GRAP के तहत सख्त कदम भी उठाए जाएंगे.