Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...

डेंगू का मच्छर हाथ में लेकर निगम पहुंचा व्यक्ति, डॉक्टर ने की पुष्टि, परिवार में मौत का आरोप

रायपुर: नगर निगम की स्वच्छता और स्वास्थ्य व्यवस्था उस वक्त कटघरे में आ गई, जब जोन क्रमांक-5 के वामन राव लाखे वार्ड के एक आम आदमी ने डेंगू फैलाने वाला मच्छर खुद पकड़कर नगर निगम मुख्यालय में नेता प्रतिपक्ष के कक्ष में पेश कर दिया. इस घटनाक्रम ने निगम के दावों और जमीनी हकीकत के बीच बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है.

आम आदमी ने पकड़ा डेंगू का मच्छर

नगर निगम जोन-5 के अंतर्गत वामन राव लाखे वार्ड निवासी विजय सोना ने बताया कि उनके इलाके में डेंगू जैसे खतरनाक मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है. स्थिति से परेशान होकर उन्होंने खुद मच्छर को पकड़ा और नगर निगम मुख्यालय पहुंचकर नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी को दिखाया.

डॉक्टर ने की पुष्टि, डेंगू का मच्छर बताया

विजय सोना ने बताया कि उन्होंने टिल्ली चौक के पास डॉक्टर सोनकर को मच्छर दिखाया, जहां डॉक्टर ने स्पष्ट रूप से कहा कि यह डेंगू फैलाने वाला खतरनाक मच्छर है. डॉक्टर ने जब पूछा कि यह मच्छर कहां से मिला, तो विजय ने बताया कि यह उसके घर के आसपास बड़ी संख्या में फैले हुए हैं.

शिकायतों के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई

नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने आरोप लगाया कि विजय सोना ने कई बार जोन-5 के अधिकारियों को मच्छरों की समस्या से अवगत कराया, लेकिन किसी भी जिम्मेदार अधिकारी ने गंभीरता नहीं दिखाई. उन्होंने बताया कि इसी लापरवाही के चलते विजय के परिवार के एक सदस्य की मौत तक हो चुकी है.

निगम की व्यवस्था पर बड़ा सवाल

आकाश तिवारी ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक स्थिति है कि राजधानी रायपुर में आम जनता को डेंगू जैसे खतरनाक मच्छर खुद पकड़कर निगम कार्यालय लाना पड़ रहा है. यह नगर निगम रायपुर की कार्यप्रणाली और स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ा प्रश्नचिह्न है.

स्वच्छ रायपुर-सुंदर रायपुर के दावे खोखले

नेता प्रतिपक्ष ने निगम पर तंज कसते हुए कहा कि एक तरफ स्वच्छ रायपुर-सुंदर रायपुर के सपने दिखाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ डेंगू जैसे जानलेवा मच्छरों का आतंक फैल रहा है. उन्होंने पूछा कि अगर राजधानी का यह हाल है, तो पूरे प्रदेश की स्थिति क्या होगी?

स्वास्थ्य अधिकारी को सौंपा मच्छर

आकाश तिवारी ने डेंगू के मच्छर को निगम के स्वास्थ्य अधिकारी को सौंपते हुए तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा कि यह मामला सिर्फ एक वार्ड का नहीं, बल्कि पूरे रायपुर शहर की सार्वजनिक स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मुद्दा है.