Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
'सूबेदार' देख गदगद हुए शाहरुख खान! अनिल कपूर के लिए लिखा खास मैसेज, बोले- 'झक्कास से भी ऊपर है किंग ... Women's Day 2026 Special: महिलाओं की चमकेगी किस्मत! इन 5 सरकारी स्कीम में लगाएं थोड़ा-थोड़ा पैसा, मै... गर्मी आने से पहले मची लूट! मात्र 19,000 रुपये में घर लाएं 1 Ton AC, बिजली बिल की भी नो टेंशन; जानें ... नाश्ते में पिएं ये 5 प्रोटीन रिच स्मूदी, दिनभर रहेंगे सुपर एनर्जेटिक; वेट लॉस और मसल बिल्डिंग में भी... ट्रंप का 'मिशन ईरान'! बताया कैसे खत्म होगा युद्ध, खामेनेई के बाद अब कौन है हिट लिस्ट में? तेहरान में... Vastu Tips: गलत दिशा में सिर रखकर सोना बना सकता है कंगाल! जानें वास्तु के अनुसार सोने का सही तरीका, ... Iran Oil Depot Attack: तेहरान में भीषण धमाकों से दहला ईरान, ट्रंप की चेतावनी के बाद तेल डिपो को बनाय... Iran-Israel War Update: माफी मांगने के बाद भी क्यों नहीं रुक रहे ईरान के हमले? खाड़ी देशों में भारी ... UP Police News: रिश्वत में सोना और कैश लेने वाले दरोगा पर बड़ी कार्रवाई, विभाग ने किया बर्खास्त; जान... बिहार में 34 साल बाद मिला इंसाफ! बहन को पेड़ से बांधकर पीटा, भाई को तड़पाकर मार डाला; अब 5 दोषियों क...

कुछ और छू लिया होता तो क्या होताः संजय निषाद

नीतीश कुमार के हिजाब कांड पर मंत्री का और उल्टा बयान

राष्ट्रीय खबर

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक महिला डॉक्टर के साथ किए गए व्यवहार को लेकर शुरू हुआ विवाद अब और गहरा गया है। हाल ही में एक नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान नीतीश कुमार ने एक नवनियुक्त महिला आयुष चिकित्सक का हिजाब खींचकर नीचे उतार दिया था। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद देश भर में इसकी निंदा हो रही है। इस बीच, उत्तर प्रदेश के मंत्री संजय निषाद ने इस पर एक बेहद विवादास्पद और आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी है। उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा, हिजाब छूने पर इतना विवाद है, तो अगर कुछ और छू लिया जाता तो क्या होता?

संजय निषाद की इस टिप्पणी पर तृणमूल कांग्रेस ने कड़ा प्रहार किया है। टीएमसी ने सोशल मीडिया पर इस बयान की निंदा करते हुए कहा कि बीजेपी और उसके सहयोगियों की मानसिकता गंदी, महिला-विरोधी और घृणित है। पार्टी ने कहा कि एक तरफ बिहार के मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक रूप से एक महिला की गरिमा का उल्लंघन किया, वहीं दूसरी तरफ उनके सहयोगी दल के मंत्री इस कृत्य की निंदा करने के बजाय उसका उपहास उड़ा रहे हैं और भद्दी टिप्पणी कर रहे हैं।

घटना का विवरण देते हुए विपक्ष ने बताया कि जब महिला डॉक्टर नियुक्ति पत्र लेने आईं, तो नीतीश कुमार ने उनके हिजाब की ओर इशारा करते हुए पूछा यह क्या है? और फिर झुककर उसे खींच दिया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उन्हें रोकने की कोशिश भी की, लेकिन नीतीश नहीं रुके। राजद और कांग्रेस सहित विपक्षी दलों ने इसे नीतीश कुमार की अस्थिर मानसिक स्थिति का सबूत बताया है। टीएमसी ने इसे राष्ट्रीय शर्म का विषय बताते हुए कहा है कि यह दर्शाता है कि सत्ता में बैठे लोग महिलाओं को किस नजरिए से देखते हैं।