Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कान्हा टाइगर रिजर्व के बफर जोन में बाघ का जानलेवा हमला, युवक ने लाठी से वार कर बचाई जान शिक्षक हरदास कुशवाहा के तबादले के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र, मजना-खरगापुर मार्ग पर लगाया चक्काजाम MPPSC परीक्षा में दो ऑप्शन चुनने पर क्या होगा? हाईकोर्ट पहुंचा ओएमआर शीट और माइनस मार्किंग का विवाद बीना स्टेशन पर तीसरी लाइन निर्माण कार्य के चलते 20 सितंबर से 16 अक्टूबर तक ट्रेनों का संचालन प्रभावि... दतिया के सहिड़ाखुर्द में रिश्तों को तार-तार करने वाली वारदात: 13 वर्षीय किशोरी से खेत में दुष्कर्म मुरैना में शादी के 42 दिन बाद नवविवाहिता शिक्षिका ने लगाई फांसी: अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम,... एमपी में 1.5 लाख शिक्षकों को देनी होगी पात्रता परीक्षा: 21 अगस्त से आवेदन शुरू, 12 अक्टूबर से एग्जाम... जबलपुर के रेस्टोरेंट में काम को लेकर विवाद, सहकर्मी ने 20 वर्षीय युवती की चाकू से गोदकर की हत्या आईडीएफ का कोई भी सैनिक हताहत नहीं नितिन नबीन ने घोषित की नई टीम: 13 उपाध्यक्ष, 8 महासचिव और 12 महिलाओं को मिली जगह; जानें BJP संविधान ...

धनबाद में मानव की खोपड़ी मिलने से दहशत, जांच में जुटी पुलिस

धनबादः जिले के तोपचांची थाना क्षेत्र अंतर्गत चलकरी की पहाड़ी इलाकों में पुलिस ने मानव कंकाल बरामद किया है. जिसमें सिर्फ खोपड़ी और जबड़ा है. पुलिस ने कंकाल को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम के बाद खोपड़ी और जबड़े को एफएसएल के लिए भेजा जाएगा. कंकाल मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

दरअसल, पिछले दो दिनों से तोपचांची थाना क्षेत्र के वाटर बोर्ड परिसर में शव देखे जाने की चर्चा जोरों पर थी. तोपचांची पुलिस को मामले की जानकारी मिली. जिसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की. रविवार को पुलिस ने तोपचांची झील के आसपास के जंगली क्षेत्रों में छानबीन की, लेकिन वहां से कोई सुराग हाथ नहीं लगा.

जांच के क्रम में सोमवार को पुलिस को चलकरी की पहाड़ी इलाकों में कंकाल मिला. कंकाल के पास से कुछ कागजात, एक पर्स तथा चाभी भी बरामद हुई है. पुलिस कंकाल समेत सभी सामानों को जब्त कर तोपचांची थाना ले आई है. कंकाल की पहचान फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी.

इस संबंध में तोपचांची थाना प्रभारी अजित भारती ने बताया कि सर्च के दौरान एक मानव खोपड़ी और जबड़ा मिला है, जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. उसके बाद एफएसएल में भेजा जाएगा. फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.