Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मिडिल ईस्ट में फंसे भारतीयों के लिए 'ऑपरेशन होम'! एयर इंडिया और इंडिगो की स्पेशल फ्लाइट्स आज से शुरू... LPG Shortage in India: भारत में गैस किल्लत का असर फास्ट फूड इंडस्ट्री पर, McDonald’s-KFC में मेनू छो... Amazon AI Health Expert: अमेजन ने लॉन्च किया एआई डॉक्टर, घर बैठे मिलेगा डायबिटीज और स्किन केयर टिप्स... Sheetla Ashtami 2026: आज मनाया जा रहा है बसौड़ा, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और शीतला माता को बासी ... Eid 2026 Fashion Tips: ईद लुक को परफेक्ट बनाने के लिए ये 5 एक्सेसरीज हैं लाजवाब, कश्मीरी चूड़ियों और... पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी... मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में 'लू' का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्... ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिव... Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझा... LPG Crisis in Delhi: दिल्ली के मशहूर पंचम पुरीवाला में गैस संकट, मिडिल ईस्ट वार ने बिगाड़ा 178 साल प...

शिलांग में सोनम और राजा रघुवंशी के प्यार का सीक्रेट, सोनम की दो जिगरी दोस्त खोलेंगी नए राज?

इंदौर : ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में शिलांग कोर्ट ने सुनवाई शुरू कर दी है. जहां पिछले दिनों इस पूरे मामले में मृतक राजा रघुवंशी के भाई के बयान हुए, तो वहीं गुरुवार को इंदौर की जिला कोर्ट में सोनम की दो दोस्त पहुंचीं. सोनम की इन दो दोस्तों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शिलांग कोर्ट से जोड़ा गया. इस दौरान सोनम रघुवंशी की एक दोस्त के डेढ़ घंटे तक बयान हुए जबकि दूसरी दोस्त बयान अगली सुनवाई में होंगे.

सोनम की दोस्त खोलेंगी कई राज?

कोर्ट में ये सुनवाई देश के बहुचर्चित शिलांग हनीमून मर्डर केस पर हो रही है, जहां ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम ने हनीमून पर योजनाबद्ध तरीके से उनकी हत्या कर दी. इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी के साथ उसका प्रेमी राज कुशवाहा व अन्य दोस्त आरोपी बनाए गए हैं.

इसके बाद से इस पूरे मामले में शिलांग पुलिस ने लंबी जांच के साथ सोनम रघुवंशी, उसके प्रेमी व अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था. अब इस पूरे मामले में शिलांग कोर्ट में सुनवाई शुरू हुई है, जहां एक के बाद एक गवाहों और आरोपियों व मृतक से जुड़े लोगों के बयान हो रहे हैं. इसी बीच सोनम की दो दोस्तों की कोर्ट में एंट्री हुई है.

राजा मर्डर केस को मिल सकती है नई दिशा

पिछले दिनों इस मामले में मृतक राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी के बयान हुए तो वहीं गुरुवार को हत्याकांड को अंजाम देने वाली आरोपी सोनम रघुवंशी की महिला मित्रों के बयान हुए. इंदौर की जिला कोर्ट से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सोनम की दोस्त बयान देने पहुंचीं. पहली दोस्त के बयान पूरे हो चुके हैं लेकिन उससे क्रॉस सवाल होना अभी बाकी हैं.

वहीं, दूसरी दोस्त के पूरे बयान होने बाकी हैं. शिलांग कोर्ट ने इस दौरान सोनम की एक दोस्त से तकरीबन डेढ़ घंटे तक सवाल किए. इस दौरान कई अहम जानकारियां निकलकर आ रही हैं, जो इस केस को नई दिशा दे सकती हैं.

मृतक राजा के भाई ने कही ये बात

इंदौर के अपर लोक अभियोजन अधिकारी विनय पाटीदार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा ब्यान होने की पुष्टि की है. वहीं इस मामले में राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने कहा, ” मुझे भी आज जानकारी लगी है कि इस हत्याकांड में सोनम रघुवंशी की दो महिला मित्रों के बयान हुए हैं. फिलहाल किस तरह के बयान हुए हैं, उसकी जानकारी नहीं है और मुझे यह अंदेशा है कि आरोपी सोनम के भाई गोविंद की इन दोनों लड़कियों से सीधी बातचीत है और संभवत: गोविंद के दबाव में इन्होंने अपने बयान बदल दिए होंगे.”