Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Haryana Board Result 2026: हरियाणा बोर्ड के छात्रों का इंतजार होगा खत्म! जानें कब जारी होंगे 10वीं औ... Giridih Mica Factory Raid: गिरिडीह में अभ्रक फैक्ट्री पर दबिश, वैध-अवैध दस्तावेजों की जांच शुरू; प्र... Iran-Israel War Alert: झारखंड में सुरक्षा को लेकर पुलिस मुख्यालय का अलर्ट, सोशल मीडिया पर पैनी नजर; ... DSPMU में 26 दिनों से जारी हड़ताल खत्म! मांगों पर झुका प्रशासन, कर्मचारियों और यूनिवर्सिटी के बीच बन... गढ़वा प्रशासन का 'अजब-गजब' कारनामा! दुनिया छोड़ चुके कर्मचारी का कर दिया तबादला; सोशल मीडिया पर उड़ा ... पलामू में भीषण धमाका! गैस एजेंसी के डंप यार्ड में फटे एलपीजी सिलेंडर; हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घ... बोकारो में दवाइयां जलाने पर 'सुपर एक्शन' में DC! सिविल सर्जन से तलब की रिपोर्ट; सरकारी खजाने की बर्ब... कोयलांचल के बच्चों ने भरी वैज्ञानिक उड़ान! BCCL और IIT-ISM की अनूठी पहल; खदान क्षेत्र के नन्हे दिमागो... Ranchi LPG Crisis: रांची में रसोई गैस की सप्लाई ठप, अस्पतालों के किचन पर मंडराया खतरा; मरीजों को नही... Khunti Crime News: खूंटी के रनिया में पीएलएफआई नक्सली का आतंक, जमीन कारोबारी से मांगी लेवी; दहशत में...

खाद की कालाबाजारी पर प्रशासन ने कसा शिकंजा, रतलाम में यूरिया खाद से भरा ट्रक जब्त

रतलाम: मध्य प्रदेश के रतलाम में खाद की कालाबाजारी का एक मामला सामने आया है. बाजना थाना पुलिस ने 100 बोरी यूरिया खाद से भरा ट्रक को पकड़ा है. बताया जा रहा है कि ट्रक रतलाम से राजस्थान के पाटन जा रहा था. पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना पर ट्रक को पकड़ा और ड्राइवर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने शिवगढ़ सहकारी समिति के सेल्समेन सहित 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. इसके अलावा राजस्थान के पाटन निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है.

रतलाम में खाद की कालाबाजारी

रतलाम में चल रहे खाद संकट के बीच पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई की है. जिससे जिला प्रशासन, कृषि विभाग और विपणन विभाग के खाद की कालाबाजारी नहीं होने के दावों की पोल खुल गई है. जानकारी के अनुसार, सहकारी समिति के लिए भेजा गया यह खाद स्थानीय लोगों की सांठगांठ से राजस्थान भेजा जा रहा था.

अवैध खाद से भरा ट्रक जब्त

मध्य प्रदेश में इन दिनों खाद को लेकर किसान परेशान हैं. खाद वितरण केंद्रों के बाहर लंबी-लंबी लाइन लगाकर एक-एक बोरी यूरिया हासिल कर रहे हैं. रतलाम में भी किसान खाद वितरण केंद्रों के बाहर रात भर बिस्तर लगाकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. इसके बावजूद रतलाम से खाद की बड़ी खेप कालाबाजारी कर राजस्थान में भेजी जा रही है. कृषि विभाग और विपणन विभाग का दावा है कि जिले में पर्याप्त खाद उपलब्ध है. खाद की कालाबाजारी नहीं हो रही है.

इस मामले में रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि “बाजना थाना पुलिस को यह सूचना मिली थी कि खाद से भरा ट्रक मध्य प्रदेश से राजस्थान ले जाया जा रहा है. पुलिस ने जब ट्रक को रोका तो पता चला कि उसमें 100 यूरिया खाद के बैग मौजूद हैं. जिसके बाद यूरिया की कालाबाजारी में संलिप्त खरीददार और विक्रेता सहित ट्रक ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. पुलिस इस मामले में कालाबाजारी करने वाले पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी हुई है.”