Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
संभल में बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा निकालने की घोषणा पर विवाद, SDM कोर्ट ने दंपती को 20-20 हजार के म... बाबा महाकाल की भस्म आरती कैसे होती है तैयार? जानें कपिला गाय के कंडे, अखंड धूनी और पौराणिक कथाओं का ... कांवड़ यात्रा के दौरान यूपी-उत्तराखंड में हंगामा: मेरठ में पुलिस से मारपीट, लखनऊ में स्कूल वैन पर पथ... महाराष्ट्र राजनीति में भूचाल! सुनेत्रा पवार पर टिप्पणी को लेकर भड़कीं मनीषा तुपे, बोलीं— "इंदिरा गां... मोहन भागवत करेंगे Gen Z और जेनरेशन अल्फा को संबोधित, CJP प्रमुख अभिजीत दिपके ने बताया अच्छी शुरुआत; ... गुरदासपुर में जिला प्रशासन का बड़ा फैसला: मैरिज पैलेस में हथियार, बिना सत्यापन किरायेदार और साइबर कै... लुधियाना में फूड सेफ्टी विभाग का बड़ा एक्शन! सिविल लाइंस में छापेमारी कर 3,000 लीटर संदिग्ध देसी घी ... अमीरों के घर बचाने के लिए गांव को जला दिया जालंधर में नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 1 किलो 100 ग्राम हेरोइन के साथ 2 गिरफ्तार लुधियाना: 39 कनाल जमीन के नाम पर करोड़ों की हेराफेरी, महिला की शिकायत पर विक्की, दीपक वाडियाल व अन्य...

लोकसभा में राहुल गांधी का बड़ा हमला! ‘CEC की नियुक्ति में CJI क्यों नहीं?’, वोट चोरी और RSS पर निशाना साधकर सरकार से पूछे तीखे सवाल

लोकसभा में चुनाव सुधार पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. इस दौरान उन्होंने चुनाव आयोग की भूमिका, वोट चोरी और आरएसएस पर निशाना साधा. राहुल ने कहा कि बिना सबूत मैं कोई बात नहीं करता. देश की संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा किया जा रहा है. यूनिवर्सिटी में आरएसएस के लोग चांसलर बनाए जा रहे हैं. चुनाव आयोग सत्ता पक्ष के इशारों पर काम कर रहा है. ऐसे में जानें लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण की बड़ी बातें…

  1. राहुल गांधी ने कहा कि CEC को चुनने में सत्ता पक्ष की चलती है. सत्ता पक्ष चुनाव आयोग को चला रहा है. मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) को कंट्रोल करने का क्या मतलब है. CEC की नियुक्ति में चीफ जस्टिस क्यों नहीं?
  2. कांग्रेस सांसद ने कहा चुनाव आयोग सत्ता के साथ मिला हुआ है. हमने इस बात के सबूत दिए. EC को CCTV फुटेज नष्ट करने की ताकत क्यों दी गई? CEC को सजा का प्रावधान क्यों हटा? सरकार EC का इस्तेमाल कर रही है.
  3. राहुल ने कहा कि डुप्लिकेट वोट पर चुनाव आयोग ने जवाब नहीं दिया. SIR के बाद भी बिहार में डुप्लिकेट वोटर्स हैं. SIR के बाद भी बिहार में 1.50 लाख डुप्लिकेट फोटो हैं. EVM हमें देखने के लिए दिया जाए. एक महीना पहले वोटर लिस्ट दी जाए.
  4. राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव आयोग को चुनने के लिए नियम बदले गए. चुनाव आयोग पर कब्जा किया गया है. लोकतंत्र खत्म करने के लिए EC का इस्तेमाल किया जा रहा है. CEC को चुनने में सत्ता पक्ष की चलती है.
  5. हरियाणा चुनाव का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा कि हरियाणा का चुनाव चोरी किया गया. इस दौरान उन्होंने ब्राजील की मॉडल का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि ब्राजील की मॉडल का नाम 22 बार वोटर लिस्ट में आया. एक महिला का नाम 200 बार वोटर लिस्ट में आया.
  6. कांग्रेस सांसद ने कहा कि बीजेपी के इशारे पर SIR की प्रक्रिया हुई. डुप्लिकेट वोटर्स का EC के पास जवाब नहीं है. राहुल ने कहा कि वोट चोरी एंटी नेशनल काम है. राहुल ने कहा कि हमारा देश एक फैब्रिक की तरह है. इसके सारे धागे एक जैसे हैं. सभी लोग बराबर हैं