Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Indian Railways: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! 15 मई से इन दो ट्रेनों में फिर मिलेगी बेडरोल की सुविध... Road Accident: डॉगी को बचाने के चक्कर में गई दो जान, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; पिता-पुत्... Bhopal Police Alert: भोपाल पुलिस कमिश्नर का बड़ा आदेश, ड्रग्स के शौकीनों पर कसेगा शिकंजा; गुमटी दुका... Akshay Kanti Bam: इंदौर के बीजेपी नेता अक्षय बम को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने हटाई हत्या के प्रयास ... Madhya Pradesh Art: सात समंदर पार पेरिस पहुंचेगा एमपी का 'बाग प्रिंट', कपड़ों पर उकेरी गई कलाकृति के... MP Weather Update: खजुराहो में गर्मी का 'तांडव', 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ 46 डिग्री पहुंचा पारा; देश क... MP Forest Department: कान्हा नेशनल पार्क में पहुंचा जंगली भैंसा! वन्यजीव प्रेमियों में उत्साह, जानें... Gandhi Sagar Sanctuary: कूनो के बाद अब यहाँ दौड़ेंगे चीते! गांधी सागर अभयारण्य में 8 स्पेशल बाड़े तै... Bhojshala Dispute: 'कभी मंदिर, कभी मस्जिद...' मुस्लिम पक्ष ने ASI सर्वे पर उठाए सवाल, जानें हाई कोर्... Divorce Case: 28 साल की शादी के बाद तलाक पर अड़ी पत्नी! गढ़ी ऐसी कहानी कि पति के पैरों तले खिसक गई ज...

रिम्स कैंपस में अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध, भारी सुरक्षा में कार्रवाई जारी

रांचीः झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश के बाद राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स परिसर और आसपास के क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी क्रम में मंगलवार को रांची जिला प्रशासन, पुलिस बल और रिम्स प्रबंधन की संयुक्त टीम एक बार फिर बरियातू थाना क्षेत्र पहुंची. टीम ने जैसे ही अभियान की शुरुआत की स्थानीय लोगों और अतिक्रमणकारियों ने जोरदार विरोध किया. जिससे कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया.

प्रशासन को झेलना पड़ा अतिक्रमणकारियों का विरोध

सुबह से ही प्रशासनिक टीम बुलडोजर, जेसीबी और अन्य संसाधनों के साथ स्थल पर मौजूद थी. निरीक्षण के बाद जैसे ही संरचनाओं को हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई कई दुकानदारों और आसपास के लोगों ने नाराजगी जताना शुरू कर दिया. विरोध कर रहे लोगों ने बताया कि वर्षों से वे इसी जगह पर अपनी दुकानें लगाकर परिवार चला रहे हैं, लेकिन अब अचानक कार्रवाई से उनकी रोजी-रोटी पर संकट पैदा हो गया है.

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि ऐसे अभियानों का बोझ हमेशा गरीबों पर ही पड़ता है. उनका कहना थ सिर्फ गरीब ही ऐसे अभियानों से पीसते हैं, बड़े लोगों के कब्जे पर कभी कार्रवाई नहीं होती. उन्होंने मांग की कि प्रशासन पहले वैकल्पिक व्यवस्था दे, उसके बाद ही हटाने की कार्रवाई करें.

अतिरिक्त बल लगाकर हटाया गया अतिक्रमण

विरोध बढ़ने पर पुलिस को भीड़ को पीछे हटाने के लिए अतिरिक्त बल लगाना पड़ा. कुछ स्थानों पर नोकझोंक भी हुई. जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने इलाके की बैरिकेडिंग कर दी. हालांकि, पदाधिकारियों ने लोगों को शांत कराते हुए कहा कि यह कार्रवाई उच्च न्यायालय के निर्देश पर की जा रही है और कई बार नोटिस देने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया, इसलिए मजबूरन कार्रवाई करनी पड़ रही है.

जाम से स्थिति हुई उत्पन्न

अभियान के दौरान बरियातू रिम्स रोड पर थोड़ी देर के लिए जाम की स्थिति बन गई, क्योंकि विरोध कर रहे लोग सड़क पर उतर आए थे. बाद में पुलिस ने यातायात बहाल कराया और अभियान को आगे बढ़ाया. वहीं रिम्स प्रबंधन का कहना है कि अस्पताल परिसर में बढ़ते अतिक्रमण से एम्बुलेंस मूवमेंट, मरीज सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है.

प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि रिम्स क्षेत्र को पूरी तरह अतिक्रमणमुक्त करने तक अभियान जारी रहेगा. साथ ही जरूरतमंद और प्रभावित परिवारों की समस्याओं पर भी आगे विचार किया जाएगा.