Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नागपंचमी पर आस्था का महासैलाब: नागलवाड़ी भिलट देव में 4 लाख भक्तों ने टेका मत्था; महाकाल पहुंचे क्रि... निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर: भोपाल से शुरू हुआ 'बेहतर सिटी अभियान', वार्ड-वार्ड जाकर उठाए... सड़क हादसे के बाद AIIMS भोपाल में युवक हुआ ब्रेन-डेड, परिजनों ने लिया अंगदान का फैसला छिंदवाड़ा में खाद वितरण पर लगी अंतरिम रोक: धांधली के आरोपों के बीच किसानों का चक्काजाम, स्टॉक सत्याप... छिंदवाड़ा: सावन-भादों में पलाश के पत्तों से जीवंत हो रही सदियों पुरानी परंपरा, आजीविका और आस्था का अ... श्योपुर के रघुनाथपुर में स्कूल की छत भरभराकर गिरी, शाम का समय होने से टला बड़ा हादसा ग्वालियर SP ऑफिस में कांग्रेस जिला महामंत्री राजेश किरार ने खाया जहर, अस्पताल में मौत; सुसाइड नोट मे... हथियार ढूंढने गई थी पुलिस, अलमारी से निकला 3 करोड़ रुपयों का अंबार; नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मश... उज्जैन नागचंद्रेश्वर मंदिर में करंट की अफवाह से मची भगदड़: बैरिकेडिंग टूटने से कई श्रद्धालु घायल, चर... एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा केस में CBI की 636 पेज की चार्जशीट, पति समर्थ और सास पर दहेज हत्या का केस

कौन बनेगा करोड़पति के सैट पर पहुंची स्टार युवा क्रिकेटर शेफाली वर्मा, बोली-बचपन का सपना हुआ पूरा

रोहतक: इंडियन वीमेन क्रिकेट टीम की युवा ओपनर और रोहतक की शेफाली वर्मा ने क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति के सैट पर अपना परचम लहराया। बता दें कि शेफाली ने के.बी.सी. के सैट पर पहुंचकर मैगा स्टार अमिताभ बच्चन से मुलाकात की, जो उनके लिए बेहद भावुक और सपनों जैसा अनुभव रहा।

शेफाली ने इस मुलाकात के बाट अपने दिल की बात सांझा की। उन्होंने बताया कि के.बी.सी. उनके परिवार के लिए सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं बल्कि एक रोज की आदत और सीखने का जरिया रहा है। बचपन से पापा और मेरी पूरी फैमिली के.बी.सी. देखती थी। सिर्फ इसलिए नहीं कि हम अमिताभ के फैन हैं बल्कि अपनी जनरल नॉलेज अच्छी करने के लिए और सभी शानदार प्रतिभागियों से सीखने के लिए। आज भी यकीन नहीं हो रहा कि मैं खुद उस स्टेज पर खड़ी हूं और अपने मम्मी-पापा का सपना जी रही हूं। यह अहसास बिल्कुल अविश्वसनीय है, दिल से आभारी हूं।