Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Surya Chauhan Murder Case: गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या हत्याकांड के आरोपी के घर पर चला प्रशासन का ... Iran-Kuwait Conflict: सीजफायर के बीच ईरान का कुवैत पर बड़ा हमला; अमेरिकी बेस बने निशाने, जानें क्यों... Ghaziabad Murder Case: सूर्या चौहान हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा; मामूली बाइक विवाद नहीं, 'प्रेम प्... शनि ग्रह के वलय और घूमने का राज खुला इस देश को एक शिक्षित पीएम की जरूरतः केजरीवाल सरकार पर तंज कसते हुए कहा राष्ट्रविरोधियों के साथ बात की अभिषेक वाली घटना के बाद एक और टीएमसी सांसद पर हमला अभिषेक बनर्जी मामले में पांच गिरफ्तार सीबीएसई और नीट विवाद पर कांग्रेस अध्यक्ष की प्रतिक्रिया कांगपोकपी गांव में आग से पांच घर जले, जांच की मांग

झोलाछाप डॉक्टर ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, बच्चे का इलाज करवाने गई थी पीड़िता

पलामू: जिले में एक झोलाछाप डॉक्टर ने एक महिला के साथ दुष्कर्म किया है. महिला अपने बच्चे का इलाज करवाने गई थी. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए झोला छाप डॉक्टर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. छतरपुर के थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद में इस घटना की पुष्टि की है.

क्या है पूरा मामला

पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला के पांच वर्षीय बच्चे की तबीयत खराब थी. महिला अपने बच्चे का इलाज करवाने छत्तरपुर के झोला छाप डॉक्टर संजय कुमार के क्लीनिक में गई थी. इस दौरान झोलाछाप डॉक्टर ने महिला को बताया कि उसके बच्चे को भाप की जरूरत है और उसके लिए बच्चे को उसके घर ले जाना होगा. घर में ले जाने के बाद उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया. महिला को किसी से नहीं बताने की धमकी भी दी.

इसके बाद महिला ने पूरे मामले की जानकारी परिजनों को दी. पूरे मामले में महिला ने छतरपुर थाना को लिखित आवेदन दिया. जिसके तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी झोलाछाप डॉक्टर संजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. झोलाछाप डॉक्टर पलामू के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के नामुदाग के रदबा का रहने वाला है.घटना को लेकर छतरपुर थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने बताया कि आरोपी झोला छाप डॉक्टर संजय कुमार को गिरफ्तार किया है. पुलिस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है. इस छापेमारी में सब इंस्पेक्टर सुशील उरांव, इंद्रजीत राणा समेत कई पुलिस अधिकारी शामिल थे.