Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ranchi News: रांची में सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे राज्यपाल, बोले- 'लौह पुरुष... Dhanbad News: धनबाद की 100 साल पुरानी बस्ताकोला गौशाला पर संकट, BCCL के नोटिस से बढ़ी शिफ्टिंग की चि... Hazaribagh Minor Sacrifice Case: हजारीबाग नाबालिग बलि मामले में उबाल! JMM और AAP ने की फांसी की मांग... Koderma LPG Crisis: कोडरमा में गैस की किल्लत ने रोकी छात्रों की पढ़ाई! लॉज में रहने वाले छात्रों को ... Book Fair 2026: किताबें ज्ञान और संस्कृति का सेतु! रवींद्र नाथ महतो ने बुक फेयर को बताया विचारों का ... Education System Reality: कागजों में 'एक्सीलेंस' पर जमीन पर बदहाल! 400 बच्चों के स्कूल में 2 साल से ... Hazaribagh News: हजारीबाग में गैस एजेंसियों पर प्रशासन का छापा, गोदामों के निरीक्षण में 18 खाली सिले... Anu Murmu Traffic Police: स्टाइलिश कॉप के नाम से मशहूर हुए अनु मुर्मू, अनोखे अंदाज में संभालते हैं स... JSLPS Women Cadre Protest: महिला सशक्तिकरण के दावे फेल? 8 महीने से नहीं मिला मानदेय, धरने पर बैठीं J... Palamu Encounter Update: पलामू एनकाउंटर में विदेशी हथियारों से हुई पुलिस पर फायरिंग! जानें मुठभेड़ क...

पंजाब के लाखों पैंशन धारकों के लिए खुशखबरी! सरकार ने फिर दी बड़ी राहत

समराला: जिला खजाना कार्यालय लुधियाना और उप-खजाना कार्यालयों में 4 से 6 दिसंबर तक ‘पेंशनर सेवा मेला-2’ आयोजित किया जा रहा है। जिला खजाना अधिकारी, लुधियाना उपनीत सिंह ने बताया कि वित्त विभाग, पंजाब के निर्देशानुसार 4 से 6 दिसंबर तक एक बार फिर पेंशनर सेवा मेला लगाया जा रहा है। मेले का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। उन्होंने बताया कि इस बार जिला खजाना कार्यालय लुधियाना के साथ-साथ उप-कोषालय कार्यालय समराला, खन्ना, जगराओं, पायल और रायकोट में भी पेंशनर सेवा मेला आयोजित होगा।

मेले में मिलने वाली सुविधाएं
मेले में पेंशनर सेवा पोर्टल के माध्यम से पेंशनरों की ई-केवाईसी और जीवन प्रमाण पत्र (Digital Life Certificate) की प्रक्रिया पूरी करवाई जाएगी। गौरतलब है कि इससे पहले वित्त विभाग पंजाब द्वारा 13 से 15 नवंबर 2025 तक सभी जिला कोषालय कार्यालयों में पेंशनर सेवा मेला आयोजित किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में पेंशनरों ने भाग लेकर अपनी ई-केवाईसी और डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट की प्रक्रिया पूरी करवाई थी।

पेंशनरों से अपील
जिला खजाना अफसर लुधियाना उपनीत सिंह ने सभी पेंशनरों से अपील की कि जिन लाभार्थियों ने अभी तक अपनी ई-केवाईसी और डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट की प्रक्रिया पूरी नहीं करवाई है, वे 4 से 6 दिसंबर तक आयोजित होने वाले ‘पेंशनर सेवा मेला-2’ में अवश्य भाग लें और इन महत्वपूर्ण सेवाओं का लाभ उठाएं।