Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हरियाणा के सरकारी स्कूलों की चमकेगी किस्मत! हर स्कूल को मिलेंगे ₹2-2 करोड़; HCS अधिकारी लेंगे गोद, ज... Yamunanagar: युवती ने भगवान श्रीकृष्ण को बनाया अपना पति, धूमधाम से संपन्न हुई शादी की रस्में; यमुनान... हरियाणा के बुजुर्गों की बल्ले-बल्ले! अब ट्रेन से मुफ्त में करें अयोध्या और वैष्णो देवी के दर्शन; सरक... सावधान! हरियाणा में प्लॉट खरीदने से पहले ये खबर जरूर पढ़ लें; सरकार ने रजिस्ट्री के नियमों में किया ... Cyber Fraud Alert: इंस्टाग्राम विज्ञापन के जरिए कनाडा भेजने के नाम पर बड़ी धोखाधड़ी, कजाकिस्तान में ... मेघालय में फिल्मी अंदाज में आरोपी को छुड़ाने की कोशिश! पुलिस की फायरिंग में एक युवक को लगी गोली; इला... अंबाला के ढाबों पर मंडराया संकट! कमर्शियल सिलेंडर की किल्लत से चूल्हे ठंडे; संचालकों की सरकार से गुह... Charkhi Dadri Crime: पत्नी की हत्या कर पति ने की आत्महत्या, कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट; चर... Rewari Crime News: रेवाड़ी में शादी समारोह के दौरान भारी बवाल, बनवारे में विवाद के बाद दो पक्षों में... Haryana Weather Update: हरियाणा के 15 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, पश्चिमी विक्षोभ से बद...

नेशनल हेराल्ड केस में नया मोड़! राहुल और सोनिया गांधी पर साजिश का आरोप, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई नई FIR

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ नई FIR दर्ज कर ली है. इस FIR में उनके साथ छह अन्य लोगों और तीन कंपनियों को आरोपी बनाया गया है.

आरोप है कि कांग्रेस से जुड़ी कंपनी AJL (एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड) को धोखाधड़ी से अपने कब्जे में लेने के लिए क्रिमिनल कॉन्सपिरेसी की गई थी. बता दें कि यह FIR 3 अक्टूबर को ED की शिकायत पर दर्ज हुई है. ED ने अपनी जांच रिपोर्ट दिल्ली पुलिस के साथ शेयर की और अब दिल्ली पुलिस ने इससे जुड़े नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज की है.

किसे-किसे बनाया गया आरोपी

PMLA की धारा 66(2) के तहत ED किसी एजेंसी से अनुसूचित अपराध दर्ज करने को कह सकती है. इसी के तगत FIR में कांग्रेस नेताओं के नाम जोड़ें गए हैं. जिसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सैम पित्रोदा (इंडियन ओवरसीज कांग्रेस प्रमुख) और तीन अन्य लोग शामिल हैं. साथ ही तीन कंपनियां, AJL, Young Indian, Dotex Merchandise Pvt Ltd को भी आरोपी बनाया गया है.

50 लाख में दो हजार करोड़ की संपत्ति खरीदने का आरोप

नेशनल हेराल्ड केस एक लंबे समय से चल रहा विवादास्पद मामला है, जो 1938 में भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा शुरू किए गए ऐतिहासिक अखबार नेशनल हेराल्ड से जुड़ा है. यह अखबार कांग्रेस पार्टी से गहराई से जुड़ा हुआ था और इसके प्रकाशन का जिम्मा एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) नामक कंपनी के पास था. AJL के पास दिल्ली, लखनऊ, मुंबई आदि शहरों में करीब 2 हजार करोड़ मूल्य की संपत्तियां थीं. जिनपर आरोप है उसे वह महज 50 लाख में दी गई.

कांग्रेस ने आरोपों को नकारा

कांग्रेस की ओर से लंबे समय से इस मामले में लगाए गए आरोपों को खारिज किया जा रहा है. कांग्रेस का कहना है कि यह मामला राजनीतिक तौर से प्रभावित है. यह केस कांग्रेस के लिए राजनीतिक चुनौती बना हुआ है, जबकि BJP इसे भ्रष्टाचार का प्रतीक बता रही है. पुलिस AJL के शेयरधारकों से पूछताछ कर सकती है. ED की चार्जशीट पर कोर्ट का फैसला बाकी है.