Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और स... भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग... गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलें... Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दा... Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव व... Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30... Power Crisis Alert: मध्य पूर्व तनाव का भारतीय बिजली ग्रिड पर असर, सरकार ने बढ़ाया कोयला और गैस का स्ट... Ghazipur Crime News: गाजीपुर में किशोर की पीट-पीटकर हत्या, शादी समारोह में हुआ था विवाद; ग्रामीणों न... Arvind Kejriwal on LPG Crisis: गैस की किल्लत पर केजरीवाल ने केंद्र सरकार को घेरा, विदेश नीति पर उठाए... अकाउंट एक, FIR चार! पटना के व्यापारी ने 'किराये' पर दे दिया अपना बैंक खाता; साइबर ठगों ने 4 राज्यों ...

आखिर मिल गई जालंधर से लापता हुई नाबालिग लड़कियां, 2 आरोपी गिरफ्तार

जालंधर : नॉर्थ हलके से 20 नवम्बर को 2 नाबालिग सहेलियों को बहला-फुसला कर अपने साथ ले जाने वाले दोनों युवकों को चौकी फोकल प्वाइंट की पुलिस ने कठुआ में रेड करके गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से दोनों लड़कियों को भी बरामद कर लिया गया है। उधर, पीड़ित परिवार ने भाजपा के वरिष्ठ नेता के.डी. भंडारी का धन्यवाद किया और कहा कि उनकी वजह से उनके केस पर पुलिस पर एक्शन लिया।

ए.डी.सी.पी. आकर्षि जैन ने बताया कि दोनों नाबालिग लड़कियों के लापता होने के मामले में थाना-8 की पुलिस ने अज्ञात लड़कों पर केस दर्ज कर लिया था। उनकी लोकेशन जम्मू की आई थी लेकिन सटीक लोकेशन नहीं मिल रही थी। वीरवार को पुलिस को दोनों युवकों की लोकेशन कठुआ की मिली। ऐसे पता लगा कि वह दोनों वहीं के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने तुरंत कठुआ जाकर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया और लड़कियों को भी बरामद कर लिया।

पुलिस चारों को साथ लेकर जालंधर लौट आई है। दोनों नाबालिग लड़कियों का मेडिकल करवाकर उन्हें उनके परिजनों हवाले कर दिया है। अगर नाबालिग लड़कियों के मेडिकल में दुष्कर्म करने की बात सामने आई तो आरोपियों के खिलाफ पोस्को एक्ट के अधीन भी धारा जोड़ ली जाएगी। आरोपियों की पहचान महेंद्र पाल और सोनी वर्मा दोनों निवासी वैली कठुआ के रूप में हुई है। बता दें कि दोनों लड़कियों स्कूल के लिए निकली थी लेकिन घर वापस नहीं लौटी।

इस संबंधी थाना एक की पुलिस को सूचना दी गई थी परन्तु 2 दिन तक कोई एक्शन न होने लड़कियों के परिजनों ने भाजपा नेता के.डी. भंडारी समक्ष मामला रखा। के.डी. भंडारी ने तुरंत सी.पी. धनप्रीत कौर से बात की जिसके बाद स्कूल थाना 8 के इलाके में होने के कारण थाना 8 की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। पीड़ित परिजनों द्वारा दिए लड़कों के मोबाइल नंबर अन्य जानकारियों से आरोपी लड़कों को ट्रेस कर लिया।