Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देश में मानसून का रौद्र रूप: UP-बिहार से लेकर हिमाचल तक भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज आपके राज्य का ... पाली में सनसनीखेज साइबर फ्रॉड, पेट्रोल पंपों पर फर्जी QR कोड लगाकर ग्राहकों का डिजिटल भुगतान किया चो... सोलापुर के बबलाद गांव में कन्नड़ स्कूल की छत की परत गिरी: 13 बच्चे घायल, मलबे से सुरक्षित निकाले गए ... नंगे पांव आस्था या सोशल मीडिया ट्रेंड? जानिए क्यों डीजे और बाइक्स के दौर में भी अटूट है शिव भक्तों क... विश्व हाथी दिवस पर कॉर्बेट लैंडस्केप से अच्छी खबर के साथ चिंता भी, हाथियों की संख्या बढ़कर हुई 1,226 टाटा सन्स के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने दोबारा कार्यकाल लेने से किया इनकार, बोर्ड से नया उत्तराधिकारी ... पाकिस्तान में गहराया पेट्रोल संकट: डीलरों ने सरकार को दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम, 15 अगस्त से देशव्या... बिहार में आसमान से बरसी आफत, बांका, लखीसराय और जमुई में ठनका गिरने से 9 की मौत; ₹4-4 लाख मुआवजे की घ... हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से हाहाकार: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, मंडी और शिमला में बिजली-प... हिमाचल में मानसून का कहर: बारिश और भूस्खलन से 157 की मौत, 259 सड़कें बंद; ₹886 करोड़ का नुकसान

सीएम नीतीश कुमार ने महिलाओं को दी बड़ी सौगात! ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के तहत खाते में भेजे 10-10 हजार रुपये, महिलाओं में खुशी

बिहार में महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के मकसद से नीतीश सरकार ने शुक्रवार को महिलाओं को बड़ी सौगात दी है. राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10 लाख महिलाओं को 10-10 हजार रुपये की मदद दी. कुल 1 हजार करोड़ रुपये का भुगतान सीधे डीबीटी के जरिए किया गया. सीएम नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में बटन दबाकर यह राशि ट्रांसफर कीइस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मौक पर कहा कि विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिले भारी जनादेश के बाद सरकार लगातार महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने की दिशा में काम कर रही हैसीएम ने कहा कि इससे पहले की सरकारों ने इस दिशा में काम नहीं किया. हमारी सरकार लगातार विकास और सामाजिक उत्थान की कोशिशों में जुटी हुई है.

बची पात्र महिलाओं को जल्द मदद मिलेगी

सीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत अब तक करीब एक करोड़ 40 लाख महिलाओं को लाभ मिला हैआज जारी की गई राशि के साथ मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के कुल लाभार्थियों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 56 लाख से ज्यादा हो गई है. बची पात्र महिलाओं को भी जल्द मदद मिलेगी.

ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने क्या कहा?

कार्यक्रम के बाद ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा, अब तक कुल 1.56 करोड़ महिलाओं को पैसे मिल चुके हैं. लाभार्थियों को इस रकम का इस्तेमाल खुद के लिए करने के लिए बढ़ावा दिया जा रहा है. जो लोग ऐसा करते हैं, उन्हें समय के साथ 2-2 लाख रुपये की और मदद मिलेगी. यह स्कीम सितंबर में विधानसभा चुनावों के ऐलान से करीब एक महीने पहले लॉन्च की गई थी. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल मोड में शामिल हुए थे.

मंत्री से उन महिलाओं की शिकायतों के बारे में भी जवाब दिया जिन्हें स्कीम के लिए अप्लाई करने के बावजूद पैसे नहीं मिले. इस पर उन्होंने कहा कि मदद पाने वालों को अपने इलाके के जीविका सेल्फ-हेल्प ग्रुप में रजिस्टर होना होगा. जिन्होंने ऐसा नहीं किया है, उन्हें जरूरी काम करने के लिए मनाया जा रहा है और उन्हें इसका फायदा मिलेगा.