Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Google Earthquake Alert: भूकंप आने से पहले कैसे मिल जाता है अलर्ट? जानें गूगल के इस स्मार्ट सिस्टम क... Muharram Facts: मुहर्रम के 10 दिन मातम के क्यों होते हैं? ताजिया और आशूरा से जुड़ी पूरी जानकारी Health Tips: ऑफिस में घंटों बैठकर काम करते हैं? हर घंटे सिर्फ 5 मिनट की सैर से मिलेंगे ये गजब के फाय... MP Land Controversy: मुख्यमंत्री मोहन यादव के समर्थन में उतरे अखिलेश यादव; AIMIM चीफ ओवैसी ने कहा- य... MP Land Dispute Controversy: उज्जैन जमीन विवाद में कूदे ओम प्रकाश राजभर; IAS भरत यादव पर लगाए गंभीर ... Ujjain News: मिठाइयों पर 'चांदी के वर्क' को बंद करने की पहल; कलेक्टर ने दिए मिठाई विक्रेताओं को निर्... Indore Crime News: जमीन विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर बदमाशों का हमला; एक जवान के सिर में लगे 16 टां... AI Misuse Case: शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर AI से बनाई फर्जी हनीमून फोटो; युवती ने महिला आयोग में की... Rahul Gandhi Defamation Case: शिवराज सिंह चौहान के बेटे के मामले में राहुल गांधी ने जताया खेद; हाई क...

Jalandhar वालों जरा संभल कर, Action में नगर निगम, 3 को नोटिस जारी

जालंधर: लंबे समय से जालंधर वेस्ट में अवैध तरीके से काटी जा रही कई कॉलोनियों पर आखिरकार नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। अब तक निगम की ओर से इन कॉलोनियों पर कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया था, लेकिन RTI एक्टिविस्ट करणप्रीत सिंह की शिकायत के बाद निगम हरकत में आया और तीनों अवैध कॉलोनियों को नोटिस जारी कर दिए हैं।

पहली अवैध कॉलोनी 120 फुट रोड, शेर सिंह कॉलोनी के पास हाई टेंशन लाइनों के नीचे अवैध रूप से काटी गई। यह इलाका बेहद संवेदनशील माना जाता है, बावजूद इसके लंबे समय तक किसी विभागीय अधिकारी ने कोई कार्रवाई नहीं की। दूसरी तरफ अवैध कॉलोनी चोपड़ा कॉलोनी के पास काला संघियां रोड पर काटी गई, जहाँ बिना किसी मंजूरी और नक्शा पास करवाए प्लॉट बेचे जा रहे थे।

इसी इलाके में पिंक सिटी कॉलोनी के पास एक और नई कॉलोनी तेजी से विकसित की जा रही थी, जिसके खिलाफ भी कई बार शिकायतें दर्ज करवाई गई थीं। RTI एक्टिविस्ट करणप्रीत सिंह की लगातार शिकायतों के बाद निगम ने तीनों कॉलोनाइज़रों को नोटिस भेजकर दस्तावेज़, NOC और संबंधित मंजूरियों को पेश करने के लिए कहा है। निगम ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय में कागज़ात जमा नहीं करवाए गए, तो PAPRA एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों के अनुसार माना जा रहा है कि दस्तावेज़ जमा न होने की स्थिति में इन कॉलोनियों पर बुलडोज़र भी चलाया जा सकता है।