Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
तेजस्वी यादव का 'मिशन झारखंड'! कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रांची दौरा; 5 अप्रैल को फूकेंग... झारखंड का महुआ अब बनेगा 'इंटरनेशनल ब्रांड'! फूड ग्रेन उत्पादन शुरू, दुनिया भर के बाजारों में मचेगी ध... लाखों का बजट और चौपाटी बनी पार्किंग! कोरिया के शिवपुर चरचा में सरकारी पैसे की बर्बादी का 'लाइव' नजार... कबीरधाम का फिर बजा डंका! काम देने में छत्तीसगढ़ का नंबर-1 जिला बना कवर्धा; मिली बड़ी कामयाबी आजादी के 'अमृत काल' में ये कैसी मजबूरी? सूरजपुर में 1KM पैदल चलकर डबरी का गंदा पानी पीने को मजबूर ग्... भीषण सड़क हादसा: बस और कंटेनर की टक्कर से मची चीख-पुकार, 5 लोग गंभीर रूप से घायल; मलबे में फंसे रहे ... धमतरी के खेतों में उड़ेगा 'ड्रोन'! कलेक्टर की पहल से हाईटेक हुई खेती; किसानों की मेहनत होगी कम, मुना... रायपुर के बच्चों के लिए खुशखबरी! कला केंद्र में शुरू हो रहा खास समर कैंप, 3 चरणों में होगा 'फन और लर... MCB में वन विभाग का बड़ा एक्शन! अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर; अतिक्रमण हटाने पर मचा बवाल छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य क्रांति! अब मोबाइल पर मिलेगी पैथोलॉजी रिपोर्ट, 14 अप्रैल को जगदलपुर से पहली ...

पंजाब: शहर की हालत खराब, लोगों पर मंडरा रहा है बड़ा खतरा…

गुरुहरसहाय: शहर की हालत बहुत ही खराब जिससे लोगों पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। हर जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, जिससे कई भयानक बीमारियां फैल रही हैं और लोग बीमार पड़ रहे हैं। इसके साथ ही कई जगहों पर गंदा पानी खड़ा है, जोकि लोगों की परेशानियों को ओर बढ़ा रहा है। नगर परिषद के अध्यक्ष से लेकर पार्षद और अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।

शहर के प्राचीन शिव मंदिर, बाबा दूधाधारी मंदिर, पी.एन.बी. बैंक और प्राईमरी सरकारी स्कूल के ठीक सामने खाली जगह पर बने कूड़े के डंप पर कूड़े के ढेर लगे हैं और गंदा पानी जमा है, जिसमें मच्छर पनप रहे हैं और इलाके में बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है। इस जगह पर इतनी बदबू है कि लोग यहां एक मिनट भी खड़े नहीं हो सकते, लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत होती है। यहां यह भी ध्यान देने वाली बात है कि इस जगह के पास कई फास्ट फूड स्टॉल हैं और लोग इस गंदी जगह के नजदीक स्टॉल पर खड़े होकर फास्ट फूड खाने को मजबूर हैं।

शहर के समाज सेवी और कई संस्थाओं ने इस कूड़े के डंप को यहां से हटाकर शहर के बाहर कहीं ओर डंप बनाने और वहां कूड़ा डालने के लिए सरकारी विभाग के अधिकारियों को लिखित पत्र देकर मांग की है और कुछ दिन पहले इस मुद्दे को लेकर धरना भी दिया था। जिसके बाद धरने पर बैठे शहर के लोगों को एडमिनिस्ट्रेशन ने भरोसा दिलाया था कि अब हम यहां से कूड़ा उठाकर शेड में शिफ्ट कर देंगे और खाली जगह में अब कूड़ा नहीं डाला जाएगा, लेकिन उसके बाद फिर से कूड़ा खाली जगह में डाला जा रहा है।

शहर के समाज सेवियों और दुकानदारों में इस मुद्दे को लेकर फिर से रोष पाया जा रहा है। शहर के लोगों ने नगर कौंसिल के अधिकारियों से अपील की है कि कूड़ा शेड के नीचे फैंका जाए। यदि प्रशासन ने अपने किए वादें अनुसार काम नहीं किया तो आने वाले समय में फिर से रोष प्रदर्शन किया जाऐगा, जिसकी जिम्मेवारी नगर कौंसिल के अधिकारियों की होगी।