Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद में वर्चस्व की लड़ाई तेज, असली संगठन बताने को लेकर आमने-सामने आए दोनों गुट LADC नीति के विरोध में गर्माया वकीलों का आंदोलन, 27 जुलाई को लुधियाना कोर्ट परिसर में 89 अधिवक्ता बै... महिला इंस्पेक्टर से दुष्कर्म के आरोपी SI साहिबमीत सिंह पर बड़ा खुलासा, दादा और पिता भी रह चुके हैं प... मानसा में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से गैंगरेप, परिजनों की शिकायत पर 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में 27 जुलाई को 'पंजाब बंद' का ऐलान, जालंधर में वाल्मीकि समाज का बड़ा फैसल... श्री माता वैष्णो देवी यात्रा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, जयकारों के साथ भवन की ओर बढ़े भक्त पंजाब में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल जारी, बिजली मंत्री के साथ 6 घंटे की मीटिंग रही पूरी तरह बेनतीज... मालिक की फोटो लगाकर 2.50 करोड़ की साइबर ठगी, लुधियाना पुलिस ने जोधपुर से आरोपी को किया गिरफ्तार लुधियाना के फेस-5 फोकल पॉइंट में अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस लुधियाना के 100 फुटी रोड पर युवक पर जानलेवा हमला, बातचीत के बहाने बुलाकर तेजधार हथियारों से किया लहू...

प्लास्टिक रिसाइक्लिंग सेंटर में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर के पास बाबू सेमरा क्षेत्र में स्थित MRF प्लास्टिक रिसाइक्लिंग सेंटर में बीती रात लगभग 12 बजे भीषण आग लग गई. आग इतनी भयंकर थी कि उसकी लपटें दूर से देखी जा सकती थीं. ​घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया. सूचना मिलने के कुछ ही देर में पुलिस बल के साथ एसडीआरएफ (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया. ​

आग पर पाया गया काबू : आग पर काबू पाने के लिए एसडीआरएफ की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरु किया. टीम ने आग पर काबू पाने के लिए पानी के साथ-साथ फोम का भी इस्तेमाल किया. आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. लेकिन इस आगजनी ने लाखों रुपये का नुकसान होने की उम्मीद है.इधर नगर सेना के जिला कमांडेंड संतोष मार्बल ने बताया कि उन्हें 12 बजकर 10 मिनट में आग लगने की सूचना मिली थी. जिस पर काबू पाया जा चुका है.

आग पर काबू पा लिया गया है.आग से संबंधित जानकारी जिला अधिकारियों को भी दी गई है.नुकसान का आकलन किया जा रहा है- संतोष मार्बल, जिला कमांडेंड

लाखों के नुकसान की आशंका : इस पूरे आगजनी में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि प्लास्टिक रिसाइक्लिंग के लिए लगाए गए कई मशीनें जलकर तबाह हो गई है. साथ ही प्लास्टिक के कचरा भी जलकर राख बन चुका है. सेंटर में प्लास्टिक जमा होने के कारण आग तेजी से फैली. वहीं सेंटर का शेड भी आग से क्षतिग्रस्त हुआ है. आपको बता दें कि जगदलपुर का MRF सेंटर एक रिसाइकलिंग यूनिट है. जहां प्लास्टिक कचरे को इकट्ठा कर छांटा जाता है.इसके बाद उससे नए उत्पाद बनाए जाते हैं. जिससे पर्यावरण को लाभ और स्थानीय लोगों को रोजगार मिलता है.