Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में 'ई-प्रवेश' प्रणाली ने बनाया रिकॉर्ड: डॉ. मोहन यादव के विजन से 4.89 लाख छात्रों ने लि... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता “मेरा बेटा राह भर तड़पता रहा...”, मंडला में 108 एंबुलेंस की घोर लापरवाही से 21 साल के युवक की तड़पकर... उज्जैन बनेगी देश की पहली 'सर्प मित्र नगरी': 15 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक स्नेक पार्क, जानें खूबि... नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: अगले 5 सालों के लिए बढ़ी 'पीएम-किसान' योजना, ₹3.15 लाख करोड़ के बजट को म... भारत में गूगल ने लॉन्च किया Gemini Spark AI एजेंट! आपके बिना ऑनलाइन रहे भी करेगा सारे काम, जानें खास... सावन में करें श्री रुद्राष्टकम स्तोत्र का पाठ: दूर होंगे सभी कष्ट, जानें श्रीराम से जुड़ी कथा, सही स... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु...

पंजाब को मिली बड़ी सौगात: दिल्ली–कटरा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा नकोदर हाईवे, 75 KM सफर कम

जालंधर जिले के कंग साहबू से करतारपुर तक 29 किलोमीटर का सफर करने वाले लोग अब नई हाइवे कनेक्टिविटी का बड़ा फायदा उठा सकेंगे।  दरअसल, भारत माला प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए जा रहे अमृतसर दिल्ली कटरा एक्सप्रैस वे का काम कई राज्यों व जिलों में अंतिम चरण पर है, जो नए साल पर शुरू हो जाएगा।  नकोदर हाईवे को सीधे दिल्ली–कटरा एक्सप्रेस-वे से जोड़ दिया जाएगा। इससे अमृतसर की दूरी काफी कम हो जाएगी और सफर सिर्फ डेढ़ घंटे में पूरा हो सकेगा। ऐसे में अगर कोई दिल्ली, पटियाला, लुधियाना से फिल्लौर होते हुए कंग साहबू की तरफ जाएगा और अमृतसर रूट पकड़ेगा तो 75 किलोमीटर का सफर बच जाएगा। यह लाइन एयरपोर्ट रोड से कनेक्ट है ताकि लोगों को एयरपोर्ट और श्री दरबार साहिब अमृतसर में पहुंचने में आसानी हो।

फिल्लौर से जालंधर नहीं आना पड़ेगा
अब फिल्लौर के रास्ते जालंधर आने की ज़रूरत नहीं होगी। नया रूट कंग साहब होते हुए सीधे नकोदर हाईवे से जुड़ जाएगा। इससे ट्रैफिक की परेशानी भी कम होगी।

80% काम पूरा, 2026 तक पूरा प्रोजेक्ट तैयार
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने बताया कि हाईवे का लगभग 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है। उम्मीद है कि यह प्रोजेक्ट 2026 तक पूरी तरह चालू हो जाएगा।

16 गांवों को बड़ा फायदा
फिल्लौर के पास से निकलने वाले नए हाइवे के कारण आस-पास के 16 गांवों को अच्छी कनेक्टिविटी मिलेगी। इनमें शामिल हैं: गन्ना पिंड, अकालपुर, प्रतापबुरा, बकापुर, मोवाई, नागरा, रूपोवाल, कंदोला, खुर्द, फरवाला, सैदोवाल, रारा, गुमताली, नवां पिंड, बीर पिंड, लितड़ा, मीरपुर, इन्हें भी होगा फायदा: लुधियाना, जालंधर, नकोदर, करतारपुर के साथ ही दिल्ली और चंडीगढ़ से आने वाले लोगों को फायदा होगा।