Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Anil Vij Statement: हरियाणा में अपराधियों पर कसेगी नकेल; अनिल विज का राहुल गांधी पर तंज, कहा- वे 'डि... Haryana Schools News: सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता परखी जाएगी; विजिलेंस कमेटियां करेंगी औचक... Haryana Bank Scam News: 661 करोड़ के घोटाले में घिरे 6 आई.ए.एस. अधिकारी; सीबीआई के हाथ लगी राजदार डाय... Biplab Kumar Deb Wedding: त्रिपुरा के पूर्व CM बिप्लब कुमार देब ने की दूसरी शादी; एक्ट्रेस त्रिवेणी ... Nasha Mukt Bharat Abhiyan: हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने युवाओं को दिलाई नशे के खिलाफ शपथ IPS Vishwas Nangre Patil: 26/11 के हीरो और नागपुर के नए पुलिस आयुक्त; जानिए कौन हैं पाटिल और क्यों च... Agra-Lucknow Expressway Accident: स्लीपर बस और ट्रेलर की टक्कर में 2 की मौत; 2 दर्जन से अधिक यात्री ... Etah Moharram Accident: एटा में मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा; हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से य... Ayodhya Ram Mandir Case: दान पात्र चोरी मामले में 8 गिरफ्तार; विपक्षी पार्टियों ने ट्रस्ट पर लगाए गं... जर्मनी में जहरीली इल्लियों का कहर

श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर से मिला व्यक्ति का श/व, फैली सनसनी

बटाला: पुराने कॉरिडोर गेट की तीसरी मंजिल से एक युवक का शव रहस्यमय परिस्थितियों में मिला है। इस संबंध में श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर पुलिस स्टेशन के एस.एच.ओ. गुरदर्शन सिंह ने बताया कि युवक लवप्रीत सिंह पुत्र मनजीत सिंह निवासी डेरा बाबा नानक विगत 14 नवम्बर को शाम करीब 6 बजे घर से निकला था, जब वह घर वापस नहीं लौटा तो परिवार के सदस्यों ने अगले दिन पुलिस स्टेशन में इस संबंध में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

एस.एच.ओ. ने बताया कि उक्त युवक का शव कल शाम पुराने कॉरिडोर गेट की तीसरी मंजिल से रहस्यमय परिस्थितियों में पड़ा मिला है, जहां युवक मृत अवस्था में पड़ा था। आगे जानकारी देते हुए थाना प्रमुख गुरदर्शन सिंह ने बताया कि मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद वारिसों को सौंप दिया गया है।