Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dattatreya Hosabale on Sant Ravidas: संत परंपरा में श्री रविदास का स्थान अद्वितीय, दत्तात्रेय होसबाल... "अब नहीं डूबेगी दिल्ली!"—CM रेखा गुप्ता ने शुरू किया ड्रेनेज रीमॉडलिंग प्रोजेक्ट; मानसून से पहले जलभ... "सिंहस्थ 2028 में जूना अखाड़े के साथ शाही स्नान करेगा किन्नर अखाड़ा"—महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण का उ... LPG Crisis in India: शिरडी से जम्मू तक गैस की भारी किल्लत, सप्लाई चेन ठप होने से बढ़ी मुसीबत; जानें ... दिल्ली में जनजातीय कला का जलवा! 12 दिनों में बिकीं ₹1.25 करोड़ की कलाकृतियाँ; ट्राइब्स आर्ट फेस्ट का... PM Modi Kolkata Rally: बंगाल में अब 'महाजंगलराज' नहीं चलेगा—PM मोदी; ब्रिगेड ग्राउंड से ममता सरकार क... Nitish Kumar Security Breach: बेगूसराय में सीएम नीतीश की सुरक्षा में चूक, हेलीपैड कैंपस में घुसा सां... मुख्यमंत्री सेहत योजना ने बचाई जान! मोहाली की महिला का हुआ फ्री हार्ट ऑपरेशन; ₹4 लाख का खर्च सरकार न... Israel-Lebanon War: लेबनान पर हमले की तैयारी में इजराइल, हिजबुल्लाह के ठिकानों को खत्म करने का पूरा ... PM Modi in Silchar: असम से पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा- पूर्वोत्तर के साथ हुआ सौतेला व्यव...

गुरुनगरी में माैसम ने बदली करवट, तापमान गिरा, बढ़ी ठंड, फैला ‘स्मॉग’

अमृतसर : गुरु नगरी में मौसम ने करवट बदल ली है। सुबह-शाम को ठंड बढ़ गई है और खुले क्षेत्रों में ‘स्मोग’ फैलने के कारण धुंध जैसा माहौल दिखना शुरू हो गया है। ठंड बढ़ने के कारण लोगों ने गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं। वहीं दोपहर के समय धूप निकलने के कारण मौसम सामान्य-सा हो जाता है।

रविवार को सुबह मौसम में बदलाव देखा गया। सुबह-शाम पारा गिरने के कारण ठंडी हवा चलने के कारण ठंड बढ़ गई है और खुले क्षेत्रों में धुंध में बाहन लाइटें डलाकर चलते दुखाई दिए। सर्दी अब दस्तक दे चुकी है, लेकिन दोपहर तक धूप की तेज़ी ने फिर से तापमान को ऊपर पहुंचा दिया, जिससे लोगों को एक दिन में दो मौसमों का अनुभव करना पड़ा। रात के समय तो लोगों को ऐसा लग रहा है कि धूंध पड़ गई है, लेकिन यह धुंध नहीं, स्मॉग है। इससे लोगों को अपनी सेहत का भी ख्याल रखना होगा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में तापमान में हलकी गिरावट दर्ज की जा सकती है। सुबह और रात के तापमान में अंतर बढ़ने से सर्दी धीरे-धीरे तेज होगी। साथ ही, आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से हल्की बारिश की संभावना भी जताई जा रही है। यदि बारिश होती है, तो शहर की हवा और साफ़ होगी और प्रदूषण स्तर में सुधार आएगा।

हवा फैले स्मॉग के कारण लोगों को सावधान रहने की सलाह
देहाती क्षेत्रों में पराली जलाने की बजह से वायु प्रदूषित हो रही है व आसमान में स्मॉग फैली हुई है, जिससे लोगों को सांस लेने की भी दिक्कत हो रही है। सेहत विशेषज्ञों ने बताया है कि लोग घरों से निकलते समय मास्क लगाकर निकले। दूसरी तरफ बुज़ुर्गों और छोटे बच्चों के लिए मौसम में इतना तेज उतार-चढ़ाव स्वास्थ्य पर प्रभाव डाल सकता है। डॉक्टरों ने लोगों को सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनने व बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम से बचाव के लिए सावधान रहने की सलाह दी है।

अमृतसर में मौसम के साथ-साथ शहर का मूड भी बदला
सिटी मार्कीट्स में भी मौसम का असर देखने को मिला। कपड़ों की दुकानों पर विंटर कलैक्शन की खरीद बढ़ती नज़र आई। वहीं लोग सुबह कम्पनी बाग में सैर करने के बाद लारैंस रोड चौक व कूपर रोड़ पर गर्म चाय पीते नजर आते हैं, जिसको लेकर वहां पर सुबह-शाम लोगों की भीड़ लगी हुई होती है। कुल मिलाकर अमृतसर में मौजूदा मौसम ने शहर का मूड ही बदल दिया है। सुबह की ठंड, दोपहर की धूप और शाम की हल्की ठंडक ने शहरवासियों को आने वाली सर्दियों का एहसास करवाना शुरू कर दिया है।