Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
राज्यसभा चुनाव में तेज हुआ जोड़ घटाव का खेल Solar Power Plant in Sitapur: रक्षा भूमि पर देश का पहला बड़ा सोलर प्रोजेक्ट; राजनाथ सिंह ने दी मंजूरी Yamuna O-Zone Delhi: यमुना किनारे रहने वालों को बड़ी राहत; बीजेपी सांसदों ने कहा- 'पुरानी बस्तियों पर... PM Modi Historic Record: पीएम मोदी बने देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री; नेहरू का रिकॉ... INDIA Alliance Meeting: गठबंधन का पीएम चेहरा तय करने की मांग; संजय राउत बोले- 'अगर मोदी बन सकते हैं ... Bihar Industrial Policy: बिहार में उद्योग लगाना हुआ आसान; 30 दिनों में नहीं मिली मंजूरी तो आवेदन होग... MP Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; मध्य प्रदेश की तीनों सीटों पर BJP की जीत प... Baghpat Crime News: बागपत में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग; टेंट व्यवसायी के पिता-पुत्र की हत्या, इला... Jaipur Fire Accident: जयपुर की अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका; 7 लोगों की मौत, कई गंभीर Delhi Weather Alert: दिल्ली-NCR में फिर बदलेगा मौसम; 11 जून को 70 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बा...

दिल्ली में शादी की प्लानिंग करने वाले ध्यान दें! हाईकोर्ट ने दिया आदेश- शादी समारोह के लिए पहले लेनी होगी NOC और परमिशन

राजधानी दिल्ली में शादी, पार्टी या किसी भी सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन करने से पहले दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) से अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) लेना अनिवार्य होगा. यह निर्देश दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाया है. अदालत ने यह निर्देश दिल्ली-एनसीआर में लगातार बढ़ते प्रदूषण के स्तर को ध्यान में रखते हुए दिया है.

जस्टिस मिनी पुष्करणा की बेंच ने दिल्ली नगर निगम (MCD) को एक आदेश दिया है. इस आदेश में लिखा है कि शहर में आयोजित होने वाले सभी समारोहों पर यह नियम सख्ती से लागू किया जाए, फिर चाहे विवाह हो, जन्मदिन पार्टी हो या कोई कॉर्पोरेट इवेंट.

अदालत ने कहा कि DPCC से NOC के साथ-साथ अग्निशमन विभाग से फायर NOC लेना भी जरूरी होगा. बिना इन अनुमतियों के किसी भी बैंक्वेट हॉल या समारोह स्थल पर कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए.

लोगों की सुरक्षा और प्रदूषण नियंत्रण पर जोर

अदालत ने कहा कि यह कदम आम नागरिकों की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखकर उठाया गया है. साथ ही, MCD को निर्देश दिया गया कि जहां भी समारोह की अनुमति दी जाए, वहां पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि सड़क पर जाम या प्रदूषण की स्थिति न बने. अदालत ने यह भी कहा कि वाहनों से होने वाले उत्सर्जन को नियंत्रित करने के लिए कड़े उपाय किए जाएं.

बैंक्वेट हॉल से जुड़ी याचिका पर आया आदेश

यह फैसला बदरपुर क्षेत्र के एक बैंक्वेट हॉल से जुड़ी याचिका पर आया. याचिका में आरोप लगाया गया था कि यह बैंक्वेट हॉल दिल्ली नगर निगम के नियमों की अनदेखी करते हुए संचालित हो रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों को परेशानी होती है. टूटी सड़कों और उड़ती धूल के कारण इलाके में प्रदूषण का स्तर और बढ़ जाता है.

एमसीडी ने अपने जवाब में कहा कि संबंधित बैंक्वेट हॉल को निगम की अनुमति प्राप्त है. हालांकि, हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि किसी भी हॉल या आयोजन स्थल को चलाने से पहले दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति से NOC लेना अनिवार्य है. अदालत ने एमसीडी को निर्देश दिया कि भविष्य में किसी भी प्रकार की अनुमति इसी नियम के तहत दी जाए.