Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP Wheat Procurement 2026: मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी की तारीखें घोषित; मालवांचल और भोपाल में 10 अप... CM Mohan Yadav Varanasi Visit: वाराणसी में MP-UP सहयोग सम्मेलन में शामिल होंगे सीएम मोहन यादव, काशी ... राजा रघुवंशी की मां बोलीं-मेरा बेटा लौट आया है, परिवार बच्चे के जन्म को मान रहा चमत्कार रतलाम में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पोल्ट्री फार्म की आड़ में बन रही थी MD ड्रग्स, 3 से ज्यादा आरोपी ग... Jabalpur Murder Case: जबलपुर में घोड़ी हटाने के विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, शादी से लौटते सम... LPG Cylinder Raid: शादियों में बर्तन के साथ हो रही थी अवैध गैस सिलिंडर की सप्लाई, प्रशासन ने जब्त कि... IRCTC Tour: रांची के श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी! भारत गौरव ट्रेन से करें 6 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा,... Nalanda Temple Stampede: बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौ... IPL 2026: रवींद्र जडेजा का इमोशनल पल, लाइव मैच में रोने के बाद 'पुराने प्यार' को किया किस। Honey Singh Concert: हनी सिंह के कॉन्सर्ट में सुरक्षा के साथ खिलवाड़! चेतावनी के बाद भी तोड़े एयरपोर...

दिल्ली में हुए धमाके पर CM मान ने जताया दुख, की उच्च स्तरीय जांच की मांग

दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा, “दिल्ली के लाल किला के पास हुए बम धमाके की दुखद खबर मिली है। इस हादसे में कई लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। देश की राजधानी में हुई इस घटना की उच्च स्तरीय जांच की जानी चाहिए और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए।”

मुख्यमंत्री मान ने आगे लिखा कि “इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए परमात्मा से प्रार्थना करते हैं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।”

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “दिल्ली के लाल किला के पास हुए बम धमाके की दुखद खबर मिली है। जिसमें कई लोगों की दर्दनाक मौत और कई घायल बताए जा रहे हैं। देश की राजधानी में हुई इस घटना की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए और दोषियों को सख्त सजा दी जाए।”

बता दें कि सोमवार को यानी आज दिल्ली में लाल किले के पास एक i20 कार में शाम को जोरदार धमाका हुआ। इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाके में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल हैं।