Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
फ्रांस में डूबने से चालीस लोगों की मौत मौत के चार माह बाद होगा ईरान के शीर्ष नेता का अंतिम संस्कार केन्या में अभियुक्तों पर हत्या का मुकदमा फ्रांस के बाद अब अचानक जर्मनी की रेल सेवा बाधित Char Dham Yatra News: गंगोत्री और केदारनाथ अब होंगे एक-दूसरे के करीब; 100 किमी लंबी नई सड़क का ब्लूप्... Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर एनकाउंटर मामले में नया मोड़; एसपी पहुंचे मृतक के घर, परिवार ने की CBI... Tragic Incident in Gumla: मानसिक बीमारी से परेशान मां ने बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग? जांच में... Delhi Crime News: छतरपुर में 11 वर्षीय बच्ची का अपहरण और हत्या; कैब ड्राइवर बाशु कुमार गिरफ्तार Jaipur Metro Phase-2: प्रधानमंत्री मोदी 4 जुलाई को करेंगे शिलान्यास; 13 हजार करोड़ की सौगात Yamuna Bazar Encroachment: दिल्ली के यमुना बाजार में चला प्रशासन का बुलडोजर, अवैध निर्माण पर बड़ी कार...

हमने अपनी जाली तस्वीरें भी देखी हैः जस्टिस गवई

ए आई के खतरों से अनभिज्ञ नहीं है देश का शीर्ष अदालत

  • जनहित याचिका पर सुनवाई में चर्चा

  • जेन ए आई से नई परेशानियां आयी हैं

  • न्यायपालिका में इसका उपयोग वर्जित हो

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने सोमवार को न्यायपालिका के खिलाफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और अन्य डिजिटल उपकरणों के बढ़ते दुरुपयोग को स्वीकार किया और बताया कि उन्होंने अपनी मॉर्फ्ड तस्वीरें भी देखी हैं। मुख्य न्यायाधीश ने यह टिप्पणी न्यायिक और अर्ध-न्यायिक निकायों में जनरेटिव एआई के उपयोग को विनियमित करने के लिए दिशानिर्देश या नीति बनाने की मांग करने वाली एक जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान की।

वकील कार्तिकेय रावल द्वारा दायर याचिका में दावा किया गया है कि जेन ए आई नया डेटा और गैर-मौजूद केस कानून बनाकर कानूनी प्रणाली में अस्पष्टता पैदा कर सकता है। याचिका में आगाह किया गया है कि जेन ए आई मौजूदा पूर्वाग्रहों, भेदभाव और रूढ़िवादी प्रथाओं को दोहरा सकता है, जिससे गंभीर नैतिक और कानूनी चुनौतियाँ पैदा हो सकती हैं।

याचिका में कहा गया है कि जेन ए आई का एक ब्लैक बॉक्स जैसा अपारदर्शी स्वरूप भारत की कानूनी प्रणाली में अस्पष्टता पैदा कर सकता है। इस विधा से उत्पन्न मतिभ्रम की क्षमता से फर्जी केस कानून और एआई पूर्वाग्रह पैदा हो सकते हैं। इसका मतलब है कि जेन ए आई की जानकारी नज़ीरों पर आधारित न होकर अस्तित्वहीन कानून पर आधारित हो सकती है, जिसे अनुच्छेद 14 का स्पष्ट उल्लंघन माना गया है।

याचिकाकर्ता ने तर्क दिया कि न्यायपालिका में एकीकृत एआई में उपयोग किया जाने वाला डेटा पूर्वाग्रह से मुक्त होना चाहिए और डेटा का स्वामित्व पारदर्शी होना चाहिए ताकि हितधारकों की जवाबदेही सुनिश्चित हो सके। पीठ, जिसमें न्यायमूर्ति के विनोद चंद्रन भी शामिल थे, ने मामले को दो सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया है।